कोरोना से पति ने दम तोड़ा, तो पत्नी ने आग्निस्नान कर दे दी जान, 13 दिनों तक मौत और जीवन से संघर्ष

कोरबा । कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से पति की मौत हो जाने की घटना पत्नी बर्दाश्त नहीं कर सकी और वियोग में अग्निस्नान कर ली। शत प्रतिशत जली अवस्था में उसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। 13 दिनों तक मौत और जीवन के बीच संघर्ष करने के बाद अंततः उसने भी दम तोड़ दिया।

यह हृदयविदारक घटना शहर में स्थित आरामशीन बस्ती की है। यहां रहने वाला सतीश दास महंत का विवाह करीब एक साल पहले कुसमुंडा क्षेत्र के पंडरीपानी निवासी मीना दीवान 30 साल के साथ हुई थी। मीना स्वास्थ्य विभाग में कम्यूनिटी हेल्थ आफिसर (सीएचओ) के पद पर पदस्थ थी। हाल ही में उसका तबादला करतला ब्लाक के नवापारा में हो गया था। कोरोना की दूसरी लहर इस दंपति पर कहर बन कर टूटा। बताया जा रहा है कि मीना का पति सतीश संक्रमण की चपेट में आ गया, उसे उपचार के लिए कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी चिकित्सक उसकी जान नहीं बचा सके। नौ जून को उसकी मौत हो गई। प्रोटोकाल का पालन करते हुए सतीश का अंतिम संस्कार परिजनों ने किया। यह सदमा मीना बर्दाश्त नहीं कर सकी और अंतिम संस्कार कर परिजन घर पहुंचते, उसके पहले ही मिट्टी तेल छिड़क कर खुद को आग के हवाले कर लिया। किसी तरह उसे आग की लपटों से बचाया गया और स्थानीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया। हालत बेहद नाजूक होने की वजह से उसे गहन उपचार के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया था। मीना ने सोमवार को अस्पताल में अंतिम सांसे ली। यह खबर मिलत ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। उसका अंतिम संस्कार पंडरीपानी गृहग्राम में किया गया।

  • Related Posts

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    कोरबा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व समाजसेवी,कमला नेहरू महाविद्यालय शिक्षण समिति के सचिव सुरेन्द्र लाम्बा, निवासी तुलसी मार्ग मेन रोड कोरबा की धर्मपत्नी श्रीमती बृज लाम्बा का 68 वर्ष की आयु…

    Read more

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    कोरबा। शहर में घरेलू रसोई गैस के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन
    error: Content is protected !!