कोरोना मृतक के अंतिम संस्कार के विरोध में सडक़ पर, अफवाह पर लौटे

खरसिया ।
समाजसेवी संस्था का अंतिम संस्कार हेतु लाए जाने की खबर से खरसिया के ठाकुरदिया में लोग विरोध करने के लिए घरों से निकल आए। चौराहे पर जमा हुए इन लोगों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी थी। हालांकि बाद में यह खबर अफवाह साबित हुई तो लोग वापस चले गए।

खरसिया के ठाकुरदिया मोहल्ले में सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष उस समय विरोध करने के लिए सडक़ पर निकल आए जब उन्हें जानकारी मिली कि जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम सपिया से किसी कोरोना से मृत व्यक्ति का शव दाह संस्कार हेतु ठाकुरदिया के मुक्तिधाम में लाया जा रहा है। 

ज्ञात हो कि इसी मुक्तिधाम में 30 अगस्त को खरसिया के गंज बाजार के एक व्यक्ति का दाह संस्कार किया गया था जो कोरोना पीडि़त था। 31 अगस्त को मोहल्ले में यह खबर फैली कि समीपस्थ ग्राम सपिया जिला जांजगीर चांपा के किसी कोरोना से मृत व्यक्ति का शव अंतिम संस्कार हेतु लाया जा रहा है तो लोगों में आक्रोश फैल गया कि सभी कोरोना मृतकों का अंतिम संस्कार उन्हीं के मोहल्ले में किया जा रहा है जिससे कि लोगों के कोरोना से संक्रमित होने का खतरा बढ़ रहा है। खबर फैलते ही भारी संख्या में महिला पुरुष सडक़ पर निकल आए और चौक में पहुंचकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। काफी देर तक हो हल्ला मचने के बाद पार्षद रेशम गबेल ने खरसिया पुलिस चौकी में फोन करके पूछा कि क्या कोई कोरोना मृतक को दाह संस्कार हेतु लाया जा रहा है तो पुलिस ने इससे इंकार किया और इसे कोरी अफवाह बताया तब जाकर लोग वापस अपने घरों को लौटे।

  • Related Posts

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा। ऊर्जा की नगरी कोरबा में इस बार होली केवल रंगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक आत्मीयता और जनसंवाद का भी बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। शहर में जगह-जगह…

    Read more

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा, 04 मार्च होली के त्यौहार के बीच शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके में 4 से 5 नशेड़ी युवकों ने…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत
    error: Content is protected !!