कोरोना के नये मामलों में भारत दुनिया में सबसे आगे: डब्ल्यूएचओ

जेनेवा । विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि दुनि या के अन्य देशों के मुकाबले भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक नये मामले सामने आ रहे हैं। डब्ल्यूएचओ ने मंगलवार को कहा कि पिछले एक सप्ताह के दाैरान भारत में कोरोना संक्रमण के करीब पांच लाख नये मामले सामने आने से विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या में एक प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

डब्ल्यूएचओ के मुताबिक भारत में पिछले एक सप्ताह के दौरान कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक नये मामले सामने आने से दक्षिण-पूर्वी एशिया में संक्रमण के मामलों में इजाफा हुआ है।

डब्ल्यूएचओ ने कहा, “ भारत में पिछले सात दिनों के दौरान कोरोना संक्रमण के करीब पांच लाख नये मामले सामने आये हैं जोकि दुनिया भर में सर्वाधिक हैं। भारत में कोरोना संक्रमण के नये मामलों में सात दिनों के भीतर नौ प्रतिशत की वृद्धि हुई है।”

डब्ल्यूएचओ ने बताया कि दुनिया में कोविड-19 के कारण होने वाली मौतों में तीन प्रतिशत की कमी आई है। जबकि इस दौरान दुनिया भर में कोरोना संक्रमण के नये मामलों में 18 लाख का इजाफा हुआ है।

अमेरिका में इस महामारी का प्रकोप निरंतर बढ़ता ही जा रहा है, हालांकि अमेरिका के कुछ इलाकों में कोरोना संक्रमण के नये मामलों में थोड़ी कमी आई है।

डब्ल्यूएचओ के मुताबिक पेरू, मैक्सिको, कोलंबिया और अर्जेंटीना ऐसे लैटिन अमेरिकी देश हैं जहां कोरोना संक्रमण के नये मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है।

यूरोप में पिछले सप्ताह के दौरान स्पेन, रूस, फ्रांस और यूक्रेन जैसे देशों में कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक नये मामले सामने आये हैं। इटली में भी कोरोना के नये मामलों में 85 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

वहीं घाना, केन्या, गैबन और मेडागास्कर जैसे हॉटस्पाॅट के इलाकों में कोरोना के नये मामलों में कमी आई है।

इसके अलावा इराक, ईरान, मोरक्को, सऊदी अरब और कुवैत जैसे देशों में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है।

गौरतलब है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 11 मार्च को कोरोना वायरस (कोविड-19) को महामारी घोषित किया था। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक दुनिया भर में कोरोना संक्रमण के 2.57 करोड़ से अधिक मामलों की पुष्टि हो चुकी है जबकि इस महामारी से 8.57 लाख से अधिक लोगाें की मौत हो चुकी है।

  • Related Posts

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा। ऊर्जा की नगरी कोरबा में इस बार होली केवल रंगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक आत्मीयता और जनसंवाद का भी बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। शहर में जगह-जगह…

    Read more

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा, 04 मार्च होली के त्यौहार के बीच शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके में 4 से 5 नशेड़ी युवकों ने…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत
    error: Content is protected !!