कोरोना काल में इम्यूनिटी और ऑक्सीजन लेवल को बढ़ाने के लिए जरूर खाएं ये चीजें

कोरोना काल में इम्यूनिटी और ऑक्सीजन लेवल को बढ़ाने के लिए जरूर खाएं ये चीजें

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच यह जरूरी हो जाता है कि हम अपनी सेहत का पूरा ख्‍याल रखें और अपने आहार में ऐसी चीजें शामिल करें जिनसे शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़े. साथ ही खून में ऑक्सीजन की अच्छी मात्रा बनी रहे. ऐसे में डाइट में ऐसी चीजें शामिल करें जो खून में हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मददगार हों. इस संबंध में हार्वर्ड हेल्थ और अमेरिका के फूड एंड ड्रग ऐडमिनिस्ट्रेशन की ओर से कहा गया है कि शरीर में हीमोग्लोबिन की उचित मात्रा बनाए रखने के लिए अपने आहार में कॉपर, आयरन, विटामिन के अलावा फॉलिक एसिड जरूर शामिल करना चाहिए. ये पोषक तत्‍व खून में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाने में मददगार होंगे.

-आलू, तिल, काजू और मशरूम में भरपूर मात्रा में कॉपर पाया जाता है.

-इसके अलावा आयरन के लिए चिकन, मांस आदि के अलावाा बीन्स, हरी पत्तेदार सब्जियां और दालों का सेवन कर सकते हैं.

-विटामिन ए अंडों में भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसके अलावा शकरकंद, गाजर, लौकी, आम और पालक आदि में भी यह पाया जाता है.
-वहीं ओट्स, दही, अंडों, बादाम, पनीर, ब्रेड और दूध आदि में भी पर्याप्‍त मात्रा में राइबोफ्लेविन होता है. इन्‍हें भी आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

-विटामिन बी3 मांसाहार से भरपूर मात्रा में लिया जा सकता है. इसके अलावा यह अनाज, रोस्टेड सूरजमुखी और लौकी के बीज, भुनी हुई मूंगफली से भी प्राप्‍त किया जा सकता है.

-चिकन, टूना मछली, अंडे आदि से विटामिन बी5 प्राप्‍त किया जा सकता है. इसके अलावा मशरूम, मूंगफली, एवाकाडो, ब्रोकली और ब्राउन राइस आदि से भी इसकी पूर्ति की जा सकती है.

-इसके अलावा विटामिन बी6 और बी9 भी चिकन, मछली केला, पालक आदि में भरपूर मात्रा में होते हैं.

ये चीजें भी बढ़ाएंगी ऑक्सीजन का स्‍तर
इसके अलावा नींबू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. आप इसे भी अपनी डाइट में जरूर शामिल करें. इससे कई बीमारियों से बचने में मदद मिलेगी. साथ ही यह ऑक्सीजन का स्‍तर बढ़ाने में भी मददगार माना जाता है.

लहसुन सेहत के लिए फायदेमंद होता है. इसमें अल्कालाइन पर्याप्‍त मात्रा में पाया जाता है. साथ ही यह ऑक्सीजन को बढ़ाने में भी मदद करता है.

अंकुरित अनाज जहां सेहत के लिए फायदेमंद होता है, वहीं यह शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ाने का काम भी करते हैं. इसके लिए आप अंकुरित चना, दाल और मूंग अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं. हम इनकी पुष्टि नहीं करते है. इन पर अमल करने से पहले संबधित विशेषज्ञ से राय जरूर लें .

  • Related Posts

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    *कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी* शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    error: Content is protected !!