कोरबा:- 78% अंक मिलने के बावजूद 9वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, पिता ने बांटी थी खुशी में मिठाई

कोरबा/ जिले में 9वीं की परीक्षा में 78% अंक मिलने के बावजूद एक छात्रा ने सुसाइड कर लिया। बालको नगर की रहने वाली जानवी राजपूत (14) मेधावी छात्रा थी और स्काउट गाइड की सक्रिय सदस्य थी। सोमवार को ही रिजल्ट आया जिसके बाद उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली मामला बालको थाना क्षेत्र का है। परिजनों ने बताया कि वह अपने प्रदर्शन से निराश जानवी ने घर पहुंचकर बताया कि उसने बहुत मेहनत की थी और उसे इससे बेहतर अंक की उम्मीद थी।

जानवी के पिता शिव राजपूत भारत एल्युमिनियम कंपनी की एक कॉन्ट्रैक्ट एजेंसी में कार्यरत हैं। उन्होंने बेटी का हौसला बढ़ाने के लिए नए कपड़े खरीदे और मिठाई भी बांटी। लेकिन उसने निराश होकर ये कदम उठा लिया। सोमवार की रात खाना खाने के बाद सभी अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। मंगलवार सुबह जब काफी देर तक जानवी का कमरा नहीं खुला, तो परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा। अंदर जानवी फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी।

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजुर के मुताबिक, परिजनों का बयान दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच बालको थाने को सौंपी जाएगी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानवी की सहेलियां और दोस्त भी शोक में डूबे हैं।

  • Related Posts

    संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) । संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती के अवसर पर साहू समाज केंद्र सीपत के तत्वावधान में तहसील स्तरीय भव्य कार्यक्रम एवं शोभायात्रा (कलश…

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    छत्तीसगढ़ में कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनीरायपुर। छत्तीसगढ़ में एक कथावाचक और मंत्री के बीच पैसों को लेकर बड़ा विवाद सामने आया…

    Comments are closed.

    You Missed

    संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

    संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”
    error: Content is protected !!