कोरबा शहर तथा आसपास नियम विरूद्ध राखड़ परिवहन एवं डंपिंग से आम जनता परेशान,राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल राखड़ डेम एवं डंपिंग एरिया का करेंगे निरीक्षण

कोरबा/ कोरबा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कलेक्टर कोरबा को पत्र लिखकर निर्देशित किया है कि कल उनके द्वारा राखड़ परिवहन एवं भराव में बढ़ती जा रही घोर अनियमितता तथा नागरिकों के स्वास्थ्य एवं जनजीवन पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव तथा पर्यावरण प्रदूषण रोकने स्थल निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा है।

कलेक्टर को लिखे पत्र में कहा है की बसंत ऋतु प्रारंभ हो गया है और आंधी-तूफान का चलना आम बात है, जिसके साथ कोरबा निर्वाचन क्षेत्रांतर्गत हर घर में आंधी तूफान के साथ राखड़ भी पहुंच रहा है, जिससे नागरिकों के स्वास्थ्य पर प्रतिकुल प्रभाव पड़ रहा है। आम नागरिकों, अनेकों संगठनों एवं समाचार पत्रों में प्रमुखता से इस विषय को उठाया जा रहा है कि मेरे निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत विद्युत गृहों से निकलने वाली फ्लाई एश राखड़ का परिवहन एवं भराव नियम विरुद्ध संचालित किया जा रहा है। जगह-जगह राखड़ पाट दिया जा रहा है।

ज्ञातव्य हो कि शुक्रवार 07 अप्रैल 2023 को श्री अग्रवाल अपने निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत प्रातः 11ः00 बजे बालको साप्ताहिक बाजार एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज के मध्य स्थित राखड़ बांध का निरीक्षण के बाद, 11ः30 बजे पूर्व में देबू को आबंटित भूमि ग्राम रिस्दी के रिक्त भूमि पर राखड़ डंपिंग कार्य का निरीक्षण एवं 12ः00 बजे मानिकपुर खदान में राखड़ डंपिंग क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने कलेक्टर से कहा है कि निरीक्षण के समय पर आप स्वयं एवं संबंधित क्षेत्र के उपक्रमों के अधिकारी नगर निगम आयुक्त, पर्यावरण विभाग तथा इससे संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करें। श्री अग्रवाल ने उक्त पत्र की छायाप्रति मुख्य सचिव छ.ग. शासन को भी प्रेषित किया है।

  • Related Posts

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

     कोरबा में जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन कुछ ही घंटों में संपन्न हो गया। यह आंदोलन बालको में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के अधिकारों…

    “जिसे बचाना था वही बना कातिल — पिता ने 6 साल की बेटी की कर दी हत्या”

    जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 6 साल की मासूम बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके ही…

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

    “जिसे बचाना था वही बना कातिल — पिता ने 6 साल की बेटी की कर दी हत्या”

    “जिसे बचाना था वही बना कातिल — पिता ने 6 साल की बेटी की कर दी हत्या”

    बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

    बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

    कोरबा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, 50 वाहन चालकों पर भी गिरी गाज

    कोरबा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, 50 वाहन चालकों पर भी गिरी गाज

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    मरार पटेल समाज के अध्यक्ष उत्तम पटेल ने कलेक्टर से की मांग,निहारिका में स्थापित हो सावित्री बाई फुले की प्रतिमा

    मरार पटेल समाज के अध्यक्ष उत्तम पटेल ने कलेक्टर से की मांग,निहारिका में स्थापित हो सावित्री बाई फुले की प्रतिमा
    error: Content is protected !!