कोरबा लोकसभा:- यह चुनाव लोकतंत्र को बचाने और संविधान की रक्षा का है:- डॉ.चरणदास महंत


□ कांग्रेस पदाधिकारियों व सीटू की बैठक ली नेता प्रतिपक्ष ने □

कोरबा/ छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत कोरबा प्रवास पर रहे। उन्होंने कोरबा विधानसभा क्षेत्र के कुसमुंडा, दर्री, बालको आदि क्षेत्रों में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक लेकर चार्ज किया।


डॉ. महंत ने कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र को बचाने और संविधान की रक्षा का चुनाव है इसलिए सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरे जी-जान से लग कर और कमर कस कर तैयार रहें। लोकतंत्र को बचाने के साथ देश में बढ़ी हुई महंगाई, बेरोजगारी को खत्म करने के लिए केन्द्र में सरकार बदलना ही होगा। डॉ. महंत ने कहा कि आप ही प्रत्याशी और आप ही कार्यकर्ता हो, सभी कार्यकर्ताओं को संगठित रहने की जरूरत है। हमारे कार्यकर्ता ही हमारी ताकत हैं और कार्यकर्ताओं के बूते हम इस चुनाव को भी जीतेंगे। डॉ. महंत ने कहा कि आपसी समन्वय और तालमेल से बड़ी से बड़ी लड़ाई को जीता जा सकता है। किसी के बहकावे और डर में आने की जरूरत नहीं है। हम निडर होकर पूरी मजबूती के साथ चुनाव में डटे हैं।

डॉ. महंत ने इंडिया गठबंधन में सहयोगी सीटू कार्यालय बालको में पदाधिकारियों व सदस्यों की भी बैठक ली। डॉ. महंत का स्वागत, अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सीटू के पदाधिकारी एसएन बनर्जी ने किया। डॉ. महंत के दौरा के दौरान जगह-जगह उनका समर्थकों द्वारा स्वागत किया जाता रहा। इस दौरान महापौर राजकिशोर प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि हरीश परसाई, श्यामसुंदर सोनी, मूल निवासी मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल ऋषिकर भारती, गणेशदास महंत सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    कोरबा। वैसे तो विद्युत वितरण विभाग का काम उपभोक्ताओं तक सुगम रूप से भी विद्युत आपूर्ति करना है, लेकिन इस काम में विभाग के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। जिस…

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    कोरबा-कटघोरा। कोरबा जिले के जंगलों में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश चल रही है। इसकी स्क्रिप्ट जलस्त्रोतों के निर्माण में उजागर होती रही है। जंगलों में तालाब,स्टॉप डेम निर्माण…

    Comments are closed.

    You Missed

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी
    error: Content is protected !!