कोरबा में 17 साल पुराना बांसाझर्रा स्टॉपडैम बारिश में टूटा, घटिया निर्माण सामग्री पर उठे सवाल

 /  कोरबा। जिले में लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने बांसाझर्रा स्टॉपडैम की पोल खोल दी। करतला विकासखंड के गेरांव के पास स्थित यह स्टॉपडैम महज 17 साल में ही धराशायी हो गया। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग हुआ था, तभी पहली ही बड़ी बारिश में यह टूट गया।

ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2007-08 में पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर की पहल पर बांसाझर्रा नाले पर स्टॉपडैम का निर्माण कराया गया था। इसका उद्देश्य खेतों की सिंचाई और ग्रामीणों के लिए जलस्रोत को सुरक्षित रखना था। लेकिन दो दिनों से जारी तेज बारिश के चलते डैम में अत्यधिक दबाव बना और शनिवार को वह टूट गया।

खेतों में घुसा पानी, फसलें डूबने का खतराडैम टूटने के कारण आसपास के खेतों में पानी भर गया है। धान की बुआई कर चुके किसानों की फसलें डूबने का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि डैम के टूटने से उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की पुलिया भी बहीउधर, इसी मार्ग पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी कोई-बड़मार सड़क की पुलिया भी बह गई। वर्ष 2007-08 में इस सड़क का निर्माण हुआ था, जिसमें छोटे नाले को पार करने के लिए पाइप डालकर पुलिया बनाई गई थी। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने देखा कि पुलिया बह चुकी है। इससे कोई-बड़मार मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है और ग्रामीणों को वैकल्पिक रास्ते से 5 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाकर आवाजाही करनी पड़ रही है।

घटिया निर्माण पर उठे सवालस्थानीय लोगों का कहना है कि यदि स्टॉपडैम और पुलिया के निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान रखा गया होता, तो महज 17 साल में यह स्थिति नहीं आती। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदारों और जिम्मेदार अधिकारियों ने निर्माण के समय कमीशनखोरी कर घटिया मटेरियल का इस्तेमाल किया।ग्रामीणों की प्रशासन से मांगग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल नुकसान का आकलन कर मुआवजा दिया जाए और स्टॉपडैम तथा पुलिया के पुनर्निर्माण के लिए कदम उठाए जाएं। साथ ही, निर्माण में गड़बड़ी की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग भी की गई है

  • Related Posts

    वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

      छत्तीसगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र में एक सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। पहले जहां कई युवा महिलाओं के पास रोजगार के सीमित अवसर थे, वहीं अब वे फैक्ट्रियों, तकनीकी…

    Read more

    कोरबा में दो दिन बाधित रहेगी जल आपूर्ति, 15–16 मार्च को पानी संग्रह करने की निगम की अपील

    कोरबा, 14 मार्च। ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका निगम कोरबा द्वारा जल उपचार संयंत्र में आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। इस कारण शहर में…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

    वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

    कोरबा में दो दिन बाधित रहेगी जल आपूर्ति, 15–16 मार्च को पानी संग्रह करने की निगम की अपील

    कोरबा में दो दिन बाधित रहेगी जल आपूर्ति, 15–16 मार्च को पानी संग्रह करने की निगम की अपील

    टीपी नगर चौक रेलवे क्रासिंग पर घंटो खड़ी रही मालगाड़ी, लोग हुए परेशान

    टीपी नगर चौक रेलवे क्रासिंग पर घंटो खड़ी रही मालगाड़ी, लोग हुए परेशान

    कोरबा नगर निगम की नई पहल “मेयर की पाती”, 24 घंटे में होगा पानी, बिजली और सफाई की समस्याओं का समाधान

    कोरबा नगर निगम की नई पहल “मेयर की पाती”, 24 घंटे में होगा पानी, बिजली और सफाई की समस्याओं का समाधान

    कोरबा में पराली जलाने से कई एकड़ में फैली आग:प्रतिबंध के बावजूद जले पेड़-पौधे और घास, बढ़ा प्रदूषण और चारे की समस्या

    कोरबा में पराली जलाने से कई एकड़ में फैली आग:प्रतिबंध के बावजूद जले पेड़-पौधे और घास, बढ़ा प्रदूषण और चारे की समस्या

    जल संसाधन में प्रमोशन:सहायक अभियंता नयन रंजन चौधरी बने कार्यपालन अभियंता

    जल संसाधन में प्रमोशन:सहायक अभियंता नयन रंजन चौधरी बने कार्यपालन अभियंता
    error: Content is protected !!