कोरबा में बारिश का कहर: ढोढ़ीपारा में मकान की छत गिरने से मची अफरा-तफरी

कोरबा : जिले में पिछले 2 दिनों से लगातार हो रही बारिश से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ढोढ़ीपारा भैंस खटाल बस्ती में बारिश से एक घर की छत ढह गई। 1 जुलाई की रात उतरा कुमार के घर में परिवार सो रहा था तभी अचानक लेंटर का बरामदा और बाथरूम धराशयी हो गया।

जिले के अलग-अलग इलाकों में कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी है। इधर हसदेव नदी का जल स्तर भी बढ़ गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना जताई है। कोरबा समेत 16 जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, छत ढहने से हादसे में बाइक, वाशिंग मशीन, पानी टैंक समेत कई सामान दब गए। पीड़ित परिवार ने बताया कि तीन साल पहले बना यह निर्माण अचानक धंस गया। सौभाग्य से कोई हताहत नहीं हुआ।

जानकारी मिलते ही वार्ड पार्षद लक्ष्मण श्रीवास ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला प्रशासन को सूचित कर पीड़ित परिवार के लिए राहत राशि की मांग की है।

  • Related Posts

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) : देश के सर्वोच्च अर्धसैनिक बलों में से एक सीआईएसएफ के द्वारा 3 मार्च से10 मार्च तक सीआईएसएफ सुरक्षा सप्ताह पूरे देश भर की विभिन्न सीआईएसएफ…

    Read more

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

     जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के निरंतर निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत आज लेमरू से श्यांग की ओर जा रहे थे। विमलता से आगे मोड़ पर पहुँचते ही उनकी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत
    error: Content is protected !!