कोरबा:- पॉवर प्लांट के स्विच यार्ड में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

कोरबा/ छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी के हसदेव ताप विद्युत संयंत्र ( HTPS) के स्विच यार्ड में शुक्रवार को दोपहर लगभग दो बजे आग लग गई। आग ने प्लांट के आईटीएस ट्रांसफार्मर को चपेट में ले लिया।जानकार सूत्र ने बताया कि प्लांट में बनने वाली बिजली को यह ट्रांसफार्मर ग्रिड में भेजने के लिए उपयुक्त करेंट में बदलता है। ऐसे में प्लांट की 210 मेगावाट वाली यूनिट 3,4 से उत्पादन बंद करना पड़ा। आग तेजी से फैली।बताया जा रहा है कि इसकी चपेट में 2 से 3 अन्य ट्रांसफार्मर भी आ गए हैं।
आग इतनी भीषण है कि पिछले तीन घंटे से फायर ब्रिगेड का दस्ता इसे काबू करने की कोशिश कर रहा किंतु पूरी तरह से आग अब भी कंट्रोल नहीं हुई है। आस पास से गुजर रहे लोग आग की लपटों को देख रुक गए वहीं धुंए का काला गुबार कई किलोमीटर दूर से दिख रहा है।

1840 मेगावाट का है पावर प्लांट

इस पावर प्लांट में 210 मेगावाट की चार और 500 मेगावाट की एक यूनिट है।अभी जब गर्मी में बिजली की मांग बढ़ गई है तब इस हादसे से 210 मेगावाट की 2 यूनिट में उत्पादन बंद करना पड़ा है। समाचार लिखे जाने तक प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि इस घटना में करोड़ों का नुकसान हुआ है। ट्रांसफार्मर के अलावा बड़ी क्षति विद्युत उत्पादन बंद करने से होगी।।प्लांट के रखरखाव में लापरवाही इस हादसे का एक बड़ा कारण कहा जा रहा है।

  • Related Posts

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    15 Mar 2026 सांकेतिक तस्वीर (AI)  यूएई पुलिस ने किया गिरफ्तार Dubai दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में सोशल मीडिया पर भ्रामक और गलत जानकारी साझा करने के आरोप में…

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बिलासपुर। शहर में कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश कर रहे असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक, तालापारा में…

    Comments are closed.

    You Missed

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही,चोरी के तीन मामलों का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही,चोरी के तीन मामलों का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें
    error: Content is protected !!