कोरबा पैरेंट्स एसोसिएशन के सदस्यों के अलावा दर्जनों पालकों ने आज कोतवाली पहुंच निजि स्कूलों के खिलाफ ज्ञापन सौंपा

कोरबा के निजी स्कूल़ लगातार नियमों, कानूनों का उल्लघंन करने को आमादा है। पालकों को लगातार मैसेजों एवं फोन कर निजी स्कूल मनमानी फीस जमा करने के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं जिसके खिलाफ अनेकों अनेक दफें शिकायतों का दौर शिक्षा अधिकारी के साथ-साथ जिला प्रशासन के कई अधिकारीयों एवं जिलाधिश महोदया के साथ हो चुका है। संघ के अध्यक्ष सहित कोषाध्यक्ष मो. न्याज नूर आरबी ने बताया है कि आज के कुछ दैनिक समाचार पत्रों में प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के नाम से वैधानिक सूचना प्रकाशन कराया गया है जिसमें फीस जमा नहीं करने पर बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा से वंचित करने की खुलेआम सूचना सहित धमकी दिया गया है। समाचार पत्रों में प्रकाशित इस विज्ञापन के बाद पालकों का सब्र टूट गया और उन्होंने थाना कोतवाली जाकर इसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। किसी बच्चे को शिक्षा से वंचित करने की धमकी देना शिक्षा का अधिकार अधिनियम तथा भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21ए के तहत अवैधानिक है। बाल अधिकार संरक्षण अधिनियम 2005 की धाराओं के तहत यह विज्ञापन कानूनों का स्पष्ट उल्लघंन है। जिला शिक्षा अधिकारी के संरक्षण में निजी स्कूल एसोसिएशन मनमानी के साथ-साथ अब खुल्लम खुल्ला धमकी देने पर उतारू हो गए हैं। कोरबा पैरेंट्स एसोसिएशन के सदस्यों के अलावा दर्जनों पालकों ने आज कोतवाली पहुंच कर विज्ञापन प्रकाशित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग का ज्ञापन शहर कोतवाल टीआई दुग्रेश शर्मा को सौंपा। संघ के कोषाध्यक्ष मो. न्याज नूर आरबी ने बताया कि पालक संघ अब प्राइवेट स्कूलों के ज्यादती के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार करते हुए सड़क की लड़ाई लड़ने के लिए शत् प्रतिशत तैयार है। संघ से किसी भी पालकों को किसी भी जानकारी प्राप्त करने एवं जुड़ने के लिए इस मोबाइल नंबर +919522222294 मो. न्याज नूर आरबी से संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर कोरबा पालक संघ के अध्यक्ष नूतन सिंह ठाकुर, सचिव दीपक साहू, कोषाध्यक्ष मो. न्याज नूर आरबी, संरक्षक रवि चंदेल, सह सचिव सरवर हुसैन खान, मीडिया प्रभारी सत्या जयसवाल, विजेंद्र जायसवाल, भरत रोहरा, विनय मोदी, हरभजन लाल एवं दर्जनों पालक गण उपस्थित हुए।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    तिल्दा-नेवरा। छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा संगठन विस्तार के तहत महत्वपूर्ण नियुक्ति की घोषणा की गई है। अध्यक्ष अमर गिदवानी की अनुशंसा पर महासचिव जितेन्द्र बड़वानी तथा महिला विंग की…

    Read more

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    कोरबा, जिले के कोरकोमा क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। उपार्जन केंद्र कुदमुरा समिति कोरकोमा में पदस्थ मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह (55) की बीती रात जंगली हाथी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल
    error: Content is protected !!