
कोरबा पुलिस द्वारा नशे के व्यापार के विरुद्ध और गांजे की तस्करों पर निरंतर बड़ी कार्यवाही।
कटघोरा पुलिस अनुविभाग के थाना पसान और चौकी जटगा (थाना कटघोरा) में अलग अलग प्रकरण में पकड़ी गई 03 क्विंटल 23 किलोग्राम गाँजा का था मामला
अन्तर्राज्जीय तस्करों के द्वारा 62 लाख के गांजे की विशेष डीलिंग को कोरबा पुलिस द्वारा किया गया था ध्वस्त।
62 लाख रुपये मूल्य की गाँजा और परिवहन में प्रयुक्त वाहन पुलिस द्वारा किया गया था जप्त
दो अलग अलग प्रकरण में तीन आरोपी मौके पर ही वाहन और गाँजा सहित पूर्व में ही हो चुके है गिरफ्तार
मध्यप्रदेश के दौलत राम केंवट और छत्तीसगढ़ के विष्णु प्रसाद चंद्रा अन्तर्राज्जिय गाँजा सरगना, मास्टर माइंड और स्लीपर तस्करों का रही है संलिप्तता
6 आरोपी मिलकर स्कार्पियो और बुलेरो में भरकर लेकर जा रहे थे गाँजा 3 आरोपी को पूर्व में घेरा बंदी करके पुलिस धर दबोचने में हुई थी कामयाब।
गाँजा को उड़ीसा से लेकर छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के विभिन्न जगहों में खपाने के फिराक में थे आरोपी
मध्यप्रदेश के दौलत राम केंवट और छत्तीसगढ़ के विष्णु प्रसाद चंद्रा अन्तर्राज्जीय गाँजा सरगना, मास्टर माइंड और स्लीपर तस्करों के पूरे गिरोह की रही है संलिप्तता….
मुखबिर की सूचना पर MCP लगाकर रात्रि में कर रही पुलिस सघन चेकिंग के दौरान पूर्व में पकडाये थे आरोपी

कोरबा । पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा के दिशा निर्देश पर नशे के व्यापार के विरुद्ध लगातार सघन कार्यवाही की जा रही है और नशे के तस्करों, व्यापारियों, परिवहन कर्ताओं, गिरोहों और आरोपियों पर विशेष निगरानी टीम बनाकर सतत निगरानी रखी जा रही है। नशे का समाज के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को देखते हुए इस पर प्रभावी नियंत्रण और अंकुश लगाये जाने हेतु उन्हें लगातार सलाखों के पीछे भेजने का प्रयास कोरबा पुलिस द्वारा किया जा रहा है । इसी कड़ी में दिनांक 10.04.2021 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कटघोरा,जटगा और पसान के रास्ते बड़ी मात्रा में गाँजा की तस्करी की जा रही है । वरिष्ठअधिकारियों को अवगत कराने पर उनके द्वारा त्वरित कार्यवाही का निर्देश प्राप्त हुआ अतः पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर, के दिशा निर्देश पर, अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा श्री रामगोपाल के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में थाना प्राभारी पसान नवीन देवांगन और थाना प्रभारी कटघोरा अविनाश सिंह एवं चौकी जटगा प्रभारी अफसर खान के संयक्त टीम द्वारा MCP लगाकर सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान थाना पसान के mcp में एक बुलेरो वाहन को चेकिंग हेतु रोका गया और पूछताछ की जा रही थी इसमे दो लोग बैठे थे पूछताछ के दौरान बुलेरो का ड्राइवर गाड़ी को चालू करके भागने लगा तत्काल ही थाना स्टाफ द्वारा पीछा करके उक्त वाहन को रोका गया तब उसमें बैठा हुआ एक आरोपी वाहन से कूदकर जंगल की ओर फरार हो गया ।
पुनः उक्त गाड़ी की सघन जांच की ही जा रही थी कि जटगा की ओर से एक स्कार्पियो वाहन आयी और यू टर्न लेते हुए वापस पसान से जटगा की ओर बहुत ही तेज गति से भागने लगी जिस पर थाना प्रभारी पसान द्वारा तत्काल ही चौकी जटगा को सूचित किया गया और अपने स्टाफ को वही पर छोड़कर स्कार्पियों का पीछा करते हुए आगे बढ़ा। इस पर चौकी जटगा प्रभारी द्वारा हरकत में आते हुए सदल MCP के माध्यम से चेकिंग कर रहे थे कि स्कार्पियो वहाँ आई जिसे रोकने पर तेजी से बैरिकेड्स को तोड़कर भागने लगी किन्तु पुलिस पार्टी पूरी तैयारी मे थी पुलिस पार्टी आगे रोड को दो वाहनो के माध्यम से ब्लाक कर के रखी थी स्कार्पियो चालक रास्ता ब्लाक देख कर स्कार्पियो को मौके पर छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।
पुलिस पार्टी तुरंत स्कार्पियो को घेर कर स्कार्पियो मे बैठे आरोपियो खगेश्वर मरार, दुलेश्वर को गाँजे के साथ पकड़ लिया स्कर्पियो चालक इंद्रसेन पटेल जंगल का फायदा उठाकर भाग गया आगे की समस्त वैधानिक कार्यवाही करते हुए उन्हें नोटिस दिए जाने पर परिवहन सम्बन्धी कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया जिस पर वाहन एवं आरोपियों की तलाशी, बरामदगी, पहचान, पदार्थ की तौल आदि करने पर 240 किलोग्राम गाँजा स्कार्पियो में रखी हुई जप्त हुई ।
वही थाना पासान में चेकिंग की जा रही वाहन में भारी मात्रा में गांजे का परिवहन करने के संदेह पर वैधानिक कार्यवाही करते हुए गाड़ी एवं आरोपी की तलाशी, बरामदगी, तौल करने पर 83.100 किलोग्राम गाँजा मिला।आरोपियों से गहन पूछताछ करने पर उनके द्वारा गाँजा उड़ीसा से लाकर मध्यप्रदेश में खपाने की बात स्वीकार किया गया। यह गाँजा बरमकेला, बड़गड़, उड़ीसा से रायगढ़, सराईपाली, जांजगीर, कोरबा होते हुए जिला अनुपपुर मध्यप्रदेश भेजी जानी थी जिसमें पूरा गाँजा तस्करों का गिरोह कार्य करता है इसके मास्टर माइंड पूरे सिस्टम को अति गोपनीय रूप से आपरेट करते है । इस प्रकरण में चार आरोपी ग्राम पेंड्री, नवागढ़, बरमकेला, बड़गड़ व बुलेरो वाहन क्र CG 11 MA 4493 से गए थे वहाँ से गाँजा तस्करों द्वारा पिकअप में गाँजा लोड कर इनके पीछे भेज दिया गया फिर यह लोग अपने ग्राम पेंड्री, नवागढ़ आये जहाँ पर इनके द्वारा अमरैया पारा पेंड्री में सुने जगह पर स्कार्पियो वाहन क्र CG 10 AE 0863 और बुलेरो वाहन क्र CG 11 MA 4483 में गाँजा को शिफ्ट किया और वहीं से कुछ दूरी का फासला बनाकर बुलेरो को पायलेट के रूप में इस्तेमाल करते हुए निकले थे ।
उक्त सूचना मुखबिर द्वारा कोरबा पुलिस को देने पर तत्काल सतर्कता, तत्परता, मुस्तैदी और सघनता से चेकिंग की जा रही थी जिसका परिणाम है कि ये कोरबा पुलिस के गिरफ्त में आ गए।इस पूरे योजना को तैयार करने में मास्टर माइंड और परदे के पीछे रहकर अवैध तस्करी और गिरोह को आपरेट करने वाला अन्तर्राज्जिय गिरोह का सरगना विष्णु प्रसाद चंद्रा उर्फ बबलू चंद्रा जैजैपुर जिला जांजगीर चाम्पा और दौलतराम केंवट पिता गुल्लू भाद अनूपपुर का मध्यप्रदेश की मुख्य और अहम संलिप्तता है जो कि अवैध और शातिर तरीके पूरे स्मगलिंग को अंजाम देते रहे है ।
उक्त प्रकरण में थाना पसान में चेकिंग के दौरान मामले का एक अहम आरोपी पुनिदास महंत पिता रूप दास महंत 31 वर्ष निवासी डोंगिया थाना मालखरौदा जिला जांजगीर घटना स्थल से फरार हो गया था जिसे मुखबिर लगाकर पतासाजी की जा रही थी परंतु पुलिस को चकमा देकर लगातार अपना स्थान बदल रहा था आज शनिवार को पुलिस अधीक्षक द्वारा बनाई गई विशेष टीम द्वारा घेरा बंदी करके उक्त प्रकरण के अहम आरोपी को पसान पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
प्रकरण के दो फरार अन्य मुख्य तस्कर एवं सरगना के संबंध में इसके पूर्व एवं वर्तमान अपराध के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए, इनकी गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम लगाई गई है एवं इनके द्वारा काफी समय से गांजा तस्करी के अवैध कारोबार के माध्यम से अवैध संपत्ति अर्जित की गई है इस संबंध में भी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर इनके द्वारा अवैध रूप से कमाई की गई संपत्ति पर भी वैधानिक कार्यवाही किए जाने कोरबा पुलिस द्वारा प्रयास किया जाएगा ।
साथ ही उक्त दोनों अवैध तस्करी के आरोपी, सरगना ,मास्टरमाइंड एवं तस्कर मुख्य आरोपी के संपूर्ण गिरोह के बारे में मुखबिर लगाकर जानकारी एकत्रित की जा रही है इस गिरोह के द्वारा पूर्व में कहां कहां किस किस प्रकार की अवैध तस्करी की गई है इस संबंध में भी जानकारी एकत्रित की जा रही है । और इन अंतरराज्यीय गिरोह की संलिप्तता कितने कितने राज्यों में अपराध को घटित करने में रहा है इस संबंध में भी जानकारी प्राप्त की जा रही है । और संबंधित जिले एवं राज्य से जानकारी प्राप्त कर प्रकरण में सम्मिलित करते हुए विवेचना की जा रही है । इस सम्पूर्ण कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कटघोरा रामगोपाल करियारे, थाना प्रभारी अविनाश सिंह, थाना प्रभारी पसान नवीन देवांगन, जटगा चौकी प्रभारी अफसर खान, SI अशोक शर्मा, साइबर सेल से ASI दुर्गेश राठौर, आर.गुनाराम, आर. प्रशांत, आर. सुशील यादव एवं तीनों थाना चौकी के स्टाफ की विशेष भूमिका रही ।








Comments are closed.