कोरबा:- पाली बंद का एलान,वर्चस्व की लड़ाई से तनावपूर्ण माहौल, कोयला विवाद में 16 के खिलाफ FIR

कोरबा/ जिले के पाली में शुक्रवार देर रात ट्रांसपोर्टर के दो गुटों के बीच गैंगवार हो गई। इस घटना को लेकर पाली नगर में माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही देर रात पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी मौके पर पहुंचे। उनके साथ-साथ बड़ी संख्या में अन्य थानों के प्रभारी और स्टाफ भी पहुंचे। इस मामले में 16 लोगो के खिलाफ नामजद मामला दर्ज हुआ है।

इन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

आरोपी रोशन ठाकुर, गौरव सिंह ठाकुर,वासु ठाकुर, सौरभ श्रीवास, सुशांत ठाकुर उर्फ सीजू, संस्कार ठाकुर, मोंटी कश्यप, मुकेश श्रीवास, सुनील सागर, प्रभात दुबे, निलेश सिह राज, कैलाश कैवर्त, अनिल मरावी उर्फ छोटू, मयंक सिंह ठाकुर, सूरज पासवान, सुरेंद्र सिंह चौहान के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। अभी भी पाली में तनाव की स्थिति काफी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एसईसीएल सरायपाली बुडबुड खदान की है। जहां रोहित जायसवाल नामक ट्रांसपोर्टर की दूसरे गैंग के लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि काफी लंबे समय से चले आ रहे कोयला के विवाद को लेकर यह सारा घटनाक्रम सामने आया है।

इस  घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला और मृतक के परिजन और उसके लोग पहुंचे तनावपूर्ण स्थिति बन गई। जमकर बवाल हुआ। गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई। मृतक के भाई अनिल जायसवाल ने बताया कि पिछले 6 महीने से विवाद चल रहा है। इसकी शिकायत पाली थाना पुलिस से की गई थी। लेकिन उसके द्वारा किसी तरह की कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते यह घटना सामने आई है। मृतक के भाई ने बताया कि रोशन सिंह ठाकुर के गैंग और उसके भाई लोगों के द्वारा उसके भाई के साथ मारपीट की गई। उसे धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतारा गया। मृतक के भाई ने बताया कि उसका भाई सराईपाली खदान में कोल लिफ्टर और बिल्टी का काम करता था।

वहीं जिन लोगों ने मारपीट की है। वो भी कोल लिफ्टर और बिल्टी का काम करते हैं। इससे पहले भी कई बार विवाद की स्थिति बनी। इसकी शिकायत पुलिस से की गई। लेकिन किसी तरह की कार्यवाही नहीं होने पर उसके भाई की हत्या हुई। मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान हैं।  मृतक के भाई ने बताया कि हत्या थाना प्रभारी विनोद सिंहा के संरक्षण में हुई। मृतक के भाई ने बताया कि इस मामले में एसईसीएल के सब एरिया मैनेजर का भी हाथ है, जो रोशन सिंह के साथ मिलकर कोयला की हेरा-फेरी करता है। वहीं इस घटना के बाद तत्काल रूप से थाना प्रभारी को हटा दिया गया। युवराज तिवारी को प्रभारी बनाया गया है। वहीं दर्री थाना प्रभारी ललित चन्द्रा को बनाया गया है।

फिलहाल, इस घटना के बाद पाली में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस बल तैनात किए गए हैं। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई को लेकर पाली बंद का ऐलान किया गया है। इसे लेकर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

  • Related Posts

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    15 Mar 2026 सांकेतिक तस्वीर (AI)  यूएई पुलिस ने किया गिरफ्तार Dubai दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में सोशल मीडिया पर भ्रामक और गलत जानकारी साझा करने के आरोप में…

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बिलासपुर। शहर में कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश कर रहे असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक, तालापारा में…

    Comments are closed.

    You Missed

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही,चोरी के तीन मामलों का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही,चोरी के तीन मामलों का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें
    error: Content is protected !!