कोरबा:- नववर्ष पर निकल रही शोभायात्रा में हादसा,आग लगने से मची भगदड़

कोरबा/ कोरबा में बुधवार को नववर्ष पर निकल रही शोभायात्रा में बड़ा हादसा टल गया। शोभायात्रा के दौरान निकल रही झांकियों में से एक में अचानक आग लग गई। इसके बाद वहां भगदड़ मच गई। आनन-फानन में फायर इंस्टीग्यूशर से आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक भैरव वेश में झांकी में ऊपर बैठा कलाकार झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं शोभायात्रा इसके बाद आगे बढ़ गई है। उसे रोका नहीं गया है। सुरक्षा के इंतजाम कड़े किए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक हिंदू नववर्ष पर हिंदू समाज की ओर से शोभायात्रा निकाली जा रही है। यह शोभायात्रा सीतामढ़ी से कोरबा की ओर बढ़ रही थी। इसी दौरान शाम करीब 6.30 बजे अचानक से शोभायात्रा में शामिल भैरव बाबा की झांकी में आग लग गई। इस दौरान झांकी में ऊपर की ओर भैवर का वेश रखकर एक कलाकार बैठा हुआ था। अचानक लगी आग में उसे संभलने का मौका नहीं मिला। उसने जान बचाने के लिए ऊपर से ही छलांग लगा दी। हालांकि इसके बाद भी वह झुलस गया है।

वहीं झांकी में आग लगते ही लोगों में भगदड़ मच गई। शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हैं। इस बीच कुछ लोगों ने अग्निशामक यंत्र की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके चलते बड़ा हादसा टल गया है। बताया जा रहा है कि आग झांकी में रखे अलाव के चलते लगी थी। हवा तेज होने के कारण अलाव की लपट ने झांकी में लगे कपड़े को अपनी चपेट में ले लिया और फिर आग तेजी से ऊपर की ओर बढ़ने लगी। आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं।

शोभा यात्रा में गाजे-बाजे के साथ झांकियां निकाली जा रही थी । इसमें छत्तीसगढ़ सहित पंजाब और राजस्थान व अन्य राज्यों की झांकियां शामिल हैं। भक्त झांकियों के साथ नाचते और झूमते हुए चल रहे हैं। इसमें बड़ी संख्या में लड़कियां और महिलाएं भी शामिल थी । शोभा यात्रा के स्वागत के लिए जगह-जगह द्वार बनाए गए हैं और धर्म ध्वजा फहराई जा रही है। भक्तों की ओर से शोभा यात्रा के रास्तों में भंडारे, नाश्ते और पानी का भी इंतजाम किया गया था । सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात थे । 

  • Related Posts

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 मार्च को किया जा रहा है। प्लेसमेन्ट कैम्प के माध्यम से नियोजक, प्रिंसीपल सिक्योरिटी एण्ड एलाईड…

    Read more

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    जशपुर । शुक्रवार की सुबह जिले के गोडाअम्बा में हुए भयानक बस एक्सीडेंट में अब तक 5 लोगों के मरने की खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक मृतकों की…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत
    error: Content is protected !!