कोरबा:- नगर निगम की विभागीय समितियों का गठन, हितानंद अग्रवाल को लोक कार्य विभाग

कोरबा/ नगर पालिक निगम कोरबा में विभिन्न विभागों के सुचारू संचालन और विकास कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत द्वारा नगर निगम की विभागीय समितियों का गठन किया गया है। छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 37 और राज्य संशोधन अधिनियम 2004 के नियम 37(2) के तहत यह नियुक्तियां की गई हैं।

महापौर संजु देवी राजपूत ने अपने अधिकार क्षेत्र के तहत विभिन्न विभागों के लिए नौ सदस्यों की नियुक्ति की है, जो संबंधित विभागों के कार्यों की निगरानी और संचालन में अहम भूमिका निभाएंगे। नगर निगम कोरबा के आदेशानुसार, निम्नलिखित व्यक्तियों को विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी दी गई है—

● हितानंद अग्रवाल – लोक कार्य विभाग

● श्रीमती भानुमति जायसवाल – पर्यावरण विभाग

● अजय गोंड – संस्कृति एवं पर्यटन विभाग

● फिरत राम साहू – जल-कार्य विभाग

● श्रीमती धनकुमारी गर्ग – मनोरंजन एवं विरासत संरक्षण विभाग

● श्रीमती उर्वशी राठौर – महिला एवं बाल विकास विभाग

● श्रीमती ममता यादव – गरीबी उन्मूलन विभाग

● अजय कुमार चंद्रा – अभियंत्रण एवं विद्युत संधारण विभाग

● श्री सरोज शांडिल्य – उद्यानिकी विभाग

महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि ये नियुक्तियां नगर निगम के सुचारू संचालन और नगर विकास की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगी। उन्होंने सभी विभागीय प्रमुखों से अपील की कि वे अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएं, जिससे कोरबा शहर के विकास कार्यों में गति लाई जा सके। नगर निगम द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

  • Related Posts

    रायपुर में दर्दनाक हादसा: रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में सेप्टिक टैंक में उतरे तीन मजदूरों की मौत, बाहर बवाल

    रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान तीन मजदूरों की मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल के बाहर परिजनों और पुलिस के बीच झड़प…

    वेदांता के खिलाफ संघर्षरत बालको के पूर्व प्रबंधक रामजी विश्वकर्मा का निधन; शोक में डूबा श्रमिक समाज

    18/03/2026 बालकोनगर बालको क्षेत्र से एक अत्यंत दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। बालको के पूर्व प्रबंधक, प्रखर वक्ता और श्रमिक समाज व जन-अधिकारों के लिए संघर्षरत…

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा में गूंजा जय झूलेलाल का जयकारा, 1076वीं जयंती पर सिंधी समाज की भव्य बाइक-स्कूटी रैली ने शहर को किया भक्तिमय, युवाओं का दिखा जबरदस्त उत्साह

    कोरबा में गूंजा जय झूलेलाल का जयकारा, 1076वीं जयंती पर सिंधी समाज की भव्य बाइक-स्कूटी रैली ने शहर को किया भक्तिमय, युवाओं का दिखा जबरदस्त उत्साह

    रायपुर में दर्दनाक हादसा: रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में सेप्टिक टैंक में उतरे तीन मजदूरों की मौत, बाहर बवाल

    रायपुर में दर्दनाक हादसा: रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में सेप्टिक टैंक में उतरे तीन मजदूरों की मौत, बाहर बवाल

    वेदांता के खिलाफ संघर्षरत बालको के पूर्व प्रबंधक रामजी विश्वकर्मा का निधन; शोक में डूबा श्रमिक समाज

    वेदांता के खिलाफ संघर्षरत बालको के पूर्व प्रबंधक रामजी विश्वकर्मा का निधन; शोक में डूबा श्रमिक समाज

    केंद्रीय विद्यालय,गोपाल पुर,कोरबा।

    केंद्रीय विद्यालय,गोपाल पुर,कोरबा।

    कोरबा में बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला, आंख निकाली, हालत गंभीर; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

    कोरबा में बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला, आंख निकाली, हालत गंभीर; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

    कोरबा में दिव्य शोभायात्रा की भव्य तैयारी,जगमगा उठा शहर

    कोरबा में दिव्य शोभायात्रा की भव्य तैयारी,जगमगा उठा शहर
    error: Content is protected !!