कोरबा: दोस्तों के साथ घूमने गया युवक नदी में बहा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; घिनारा नाला का जलस्तर बढ़ने से कई गांवों का संपर्क टूटा

कोरबा। जिले के करतला ब्लॉक में लगातार हो रही बारिश से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम सुखरीखुर्द निवासी 32 वर्षीय राजेश मनेवार सोन नदी में बह गया है। राजेश आज सुबह अपने दोस्तों के साथ घूमने गया था। जबकि घिनारा नाला का जलस्तर बढ़ाने से कई गांवों का भी संपर्क टूट गया है।

जानकारी के मुताबिक, सोन नदी का जलस्तर पहले से ही काफी बढ़ा हुआ था। वह नदी किनारे था कि अचानक जलस्तर और बढ़ गया और वह बह गया। परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में जुटे हैं। उरगा पुलिस को सूचना दी गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। लेकिन तेज बहाव के कारण बचाव कार्य में परेशानी हो रही है।

घिनारा नाला का जलस्तर बढ़ा

इधर, घिनारा नाला का जलस्तर बढ़ाने से आधा दर्जन से अधिक गांवों की आवाजाही बंद हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में यह नाला हमेशा भर जाता है। इससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। आपात स्थिति में लोगों को कई किलोमीटर घूमकर जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने नाले के किनारे सुरक्षा के इंतजाम करने और पुल बनाने की मांग की है।

लीलागर नदी उफान पर

तेज बारिश से हरदीबाजार के सुवाभोंडी-रेंकी और हरदीबाजार से-नेवसा, उतरदा मार्ग पूरी तरह बंद है। ऐसे में लोग सराई, सिंगार, डिंडोलभांठा मार्ग से 5 किलो मीटर चलकर जाने को मजबूर हैं।

लीलागर नदी उफान पर है, ऐसे में लोगों को आवागमन में दिक्कतें हो रही है।

  • Related Posts

    कोरबा में पराली जलाने से कई एकड़ में फैली आग:प्रतिबंध के बावजूद जले पेड़-पौधे और घास, बढ़ा प्रदूषण और चारे की समस्या

    कोरबा जिले के ग्रामीण इलाकों में पराली जलाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इससे वायु प्रदूषण बढ़ने के साथ-साथ पेड़-पौधे और खेतों की हरी घास भी जलकर नष्ट…

    Read more

    जल संसाधन में प्रमोशन:सहायक अभियंता नयन रंजन चौधरी बने कार्यपालन अभियंता

    मानचित्रकार रावेन्द्र सिंह एवं जालंधर रैदास बने सहायक अभियंताकोरबा। छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग में अपने कई अधिकारियों की प्रमोशन लिस्ट जारी की है, जिसमें कोरबा जल संसाधन संभाग में…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा में पराली जलाने से कई एकड़ में फैली आग:प्रतिबंध के बावजूद जले पेड़-पौधे और घास, बढ़ा प्रदूषण और चारे की समस्या

    कोरबा में पराली जलाने से कई एकड़ में फैली आग:प्रतिबंध के बावजूद जले पेड़-पौधे और घास, बढ़ा प्रदूषण और चारे की समस्या

    जल संसाधन में प्रमोशन:सहायक अभियंता नयन रंजन चौधरी बने कार्यपालन अभियंता

    जल संसाधन में प्रमोशन:सहायक अभियंता नयन रंजन चौधरी बने कार्यपालन अभियंता

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग
    error: Content is protected !!