कोरबा: दस हजार के कर्ज में फंसे परिवार को गांव से निकाला, कलेक्टर से लगाई इंसाफ की गुहार

  कोरबा। जिले के ग्राम पंचायत जिल्गा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। यहां एक गरीब परिवार ने दबंगई और अत्याचार से त्रस्त होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने महज 10,000 रुपये के उधार के बदले उनका राशन कार्ड गिरवी रख लिया। समय-समय पर कुछ रकम लौटाने के बाद भी वह न तो राशन कार्ड वापस कर रहा है और न ही परिवार को चैन से जीने दे रहा है। उल्टा आए दिन गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि  ने उन्हें गांव में घुसने से भी मना कर दिया है। उसकी पत्नी, बुजुर्ग मां और छोटे-छोटे बच्चों के साथ बरसात के इस कठिन समय में दर-दर भटकने को मजबूर हैं। उन्होंने रोते-बिलखते जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रशासन से मदद की गुहार लगाई।

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि उक्त व्यक्ति गांव के अन्य गरीब परिवारों के साथ भी इसी तरह का व्यवहार करता है। वह राशन कार्ड और अन्य दस्तावेज गिरवी रखकर दबाव बनाता है और फिर उनकी जमीन-जायदाद पर नजर रखता है।

अब पीड़ित परिवार को प्रशासन से न्याय की उम्मीद है ताकि उन्हें दोबारा गांव में बसने और सामान्य जीवन जीने का अधिकार मिल सके।

  • Related Posts

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    *कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी* शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    error: Content is protected !!