कोरबा: टेंट हाउस कर्मचारी की मिली लाश, एक हफ्ते से बंद था कमरा; जांच में जुटी पुलिस

 । कोरबा के दुरपा रोड स्थित इंदिरा नगर जैत स्तंभ चौक के पास एक कमरे में शव मिला है। बताया जा रहा है शव अजय राजपूत (28 साल) का है । 29 जून की सुबह पड़ोसियों को कमरे से गंध आने पर पुलिस को सूचना दी गई।

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मृतक के बड़े भाई अक्षय राजपूत ने बताया कि वह एक हफ्ते पहले रायपुर गया था। उस समय घर पर बाहर से कुंडी लगी थी। अजय टेंट हाउस में काम करता था। कुछ दिन पहले उसकी एक कर्मचारी के साथ मारपीट हुई थी।

आर्थिक रुप से कमजोर है परिवार

इस घटना की सूचना मिलते ही मृतक की मां और उसके भाई मौके पर पहुंचे। बता दें कि परिवार में दो भाई और एक बहन हैं। बहन की शादी होकर रायपुर में रहती है।

दोनों भाइयों की हरकतों से परेशान होकर मां भी बेटी के पास रहने लगी थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों भाई मजदूरी करके गुजारा करते थे और आर्थिक रूप से कमजोर थे।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को बुलाया गया है। परिजनों का बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

  • Related Posts

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    योजना की मदद से जीवन की राह हुई आसान  सुखमत मंझवार घर की जरूरतों में सहारा बनी महतारी वंदन योजना की राशि – राजकुमारी मंझवार कोरबा 10 मार्च 2026/ वनांचल…

    Read more

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पोड़ी उपरोड़ा। जिले के वनांचल क्षेत्र पसान में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक पति ने चरित्र शंका के चलते अपनी ही पत्नी की बेरहमी से…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…
    error: Content is protected !!