
कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रगतिशील एवं नवाचारी शिक्षक महासंघ (Chhattisgarh Progressive and Innovative Teachers Federation – CGPITF) प्रदेश इकाई द्वारा दिनाँक 12-13 दिसम्बर 2020 को “देश की नई शिक्षा नीति के संदर्भ में तथा विभिन्न शैक्षिक विषयों पर आधारित “राज्य स्तरीय शैक्षिक संगोष्ठी एवं इन्नोवेटिव टीचर्स मीट-2020″ कार्यक्रम का आयोजन कोरबा जिले के आदिवासी बाहुल्य एवं वनांचल क्षेत्र स्थित – पाली विकासखंड मुख्यालय में किया जा रहा हैं । राज्य स्तरीय शैक्षिक सेमिनार में निम्नांकित विषय- देश की नई शिक्षा नीति का वर्तमान परिदृश्य में आवश्यकता एवं महत्व , शिक्षा में नवाचार एवं वर्तमान शिक्षा प्रणाली के साथ समन्वय , 21 वीं सदी में शिक्षा की चुनौतियाँ एवं उनका समाधान , स्कूल शिक्षा में विद्यार्थियों के लिये परामर्श (काउंसलिंग) का महत्व , औचित्य एवं चुनौतियाँ , स्कूल शिक्षा एवं उच्च शिक्षा में समन्वय , चुनौतियाँ एवं समाधान , विद्यार्थियों के भविष्य संवर्धन की राह में उच्च शिक्षा की चुनौतियाँ एवं उनका समाधान , सामाजिक समरसता के लिये शिक्षकों की भूमिका एवं महत्व , वर्तमान परिप्रेक्ष्य में वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौर में शिक्षा की स्थिति एवं चुनौतियाँ ” विषय तथा नये शैक्षिक नवाचारी आइडियाज़ पर आधारित दो दिवसीय “राज्य स्तरीय शैक्षिक संगोष्ठी” एवं नवाचारी शिक्षक सम्मेलन ( इन्नोवेटिव टीचर्स मीट-2020) के अभिनव कार्यक्रम का आयोजन वनांचल एवं आदिवासी बाहुल्य विकासखंड – पाली , जिला- कोरबा में कोविड-19 से बचाव हेतु सभी सुरक्षा उपायों का समुचित रूप से पालन करते हुए आयोजित किया जा रहा हैं । छत्तीसगढ़ प्रगतिशील एवं नवाचारी शिक्षक महासंघ (CGPITF) द्वारा प्रदेश में प्रथम बार कोरबा जिले के वनांचल एवं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र – पाली विकासखंड मुख्यालय में आयोजित किये जा रहे दो दिवसीय “राज्य स्तरीय शैक्षिक संगोष्ठी एवं नवाचारी शिक्षक सम्मेलन ( इन्नोवेटिव टीचर्स मीट-2020)” कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिले के शासकीय-अशासकीय स्कूल , कॉलेज , विश्वविद्यालय, शैक्षणिक संस्थानो में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाएं, प्राचार्य,सहायक प्राध्यापक/प्राध्यापक, शिक्षाविद सम्मिलित होंगे । राज्य स्तरीय शैक्षिक सेमिनार तथा इन्नोवेटिव टीचर्स मीट-2020 में सम्मिलित होने वाले प्रतिभागी तथा शिक्षाविद विभिन्न शैक्षिक विषयों पर आधारित अपने व्याख्यान , आर्टिकल, रिसर्च पेपर्स तथा नवाचारी शिक्षा संबंधी आइडियाज़ को प्रस्तुत करेंगें । राज्य स्तरीय शैक्षिक सेमिनार तथा इन्नोवेटिव टीचर्स मीट – 2020 में सम्मिलित होने के लिये शासकीय-अशासकीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाएं, प्राचार्य तथा शासकीय-अशासकीय महाविद्यालयों के सहायक प्राध्यापक/प्राध्यापक/प्राचार्य एवं शिक्षाविद अपना पंजीयन “छत्तीसगढ़ प्रगतिशील एवं नवाचारी शिक्षक महासंघ” (CGPITF) के इस व्हाट्सअप नंबर – 81200-90331 , 91099-24181 पर दिनाँक 10 दिसंबर 2020 तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं ।







Comments are closed.