
कोरबा जिले के करतला ब्लॉक स्थित घिनारा नाला उफान पर,आवाजाही पूरी तरह बंद
: कोरबा जिले के करतला ब्लॉक स्थित घिनारा ग्राम से लगे रामपुर और बांधपाली को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों लोगों के लिए मुसीबत बन गया है, भारी बारिश के कारण घिनारा का नाला उफान पर है, जिससे रास्ता पूरी तरह जलमग्न हो गया है और लोगों की आवाजाही ठप हो गई है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि हर साल मानसून के दौरान यह नाला इसी तरह भर जाता है और आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस रास्ते से स्कूली बच्चे, किसान और ग्रामीण रोज़ाना आना-जाना करते हैं, लेकिन पानी के तेज बहाव और गहराई के कारण अब इस पर चलना जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है।







Comments are closed.