कोरबा:- चुनाव ड्यूटी पर शराब के नशे में पकड़ाया उप निरीक्षक, एसपी ने किया सस्पेंड

कोरबा/ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में तैनात मतदानकर्मियों के शराब के नशे में होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जिन पर कार्रवाई भी की जा रही है. वहीं कोरबा जिले में चुनाव ड्यूटी पर तैनात एक उप निरीक्षक भी शराब के नशे में पाया गया, जिसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. यह मामला पाली पंचायत के नुनेरा ग्राम का है, जहां ग्रामीणों ने ड्यूटी पर तैनात उप निरीक्षक दादूरैया सिंह ठाकुर को नशे की हालत में पकड़ा.

जानकारी के अनुसार, दादूरैया सिंह ठाकुर कुसमुंडा थाना में पदस्थ थे. चुनाव ड्यूटी के दौरान नशे में धुत उप निरीक्षक जब एक प्रत्याशी के घर के पास पहुंचा तो ग्रामीणों ने उसे घेर लिया. इसके बाद मौके पर पाली पुलिस ने पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया और पुलिसकर्मी को भीड़ से छुड़वाया.

कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद पुलिसकर्मी का मुलायजा कराया गया है, जहां शराब का सेवन करना पाया गया. इसके बाद उसे निलंबित कर दिया गया है. पुलिस अधीक्षक ने तत्काल पुलिसकर्मी को निलंबित कर रक्षित केंद्र में उपस्थित होने का आदेश दिया है.

  • Related Posts

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    अंजनी कुमार साहू सीपत,,,,,7मार्च को सीआईएसएफ दिवस सप्ताह (03.03.2026 से 10.03.2026) के अंतर्गत सीआईएसएफ यूनिट एनटीपीसी सीपत द्वारा Dy. Commandant कपिल सुधाकर कामडी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में तिरंगा रैली…

    Read more

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

     कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर धू-धू कर जली चारपहिया वाहन,वाहन बना आग का गोला: शहर के व्यस्त अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    विशाल सचदेव बने भाजयुमो कोरबा के जिला मंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    विशाल सचदेव बने भाजयुमो कोरबा के जिला मंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    मैं कलेक्टर हूँ, आपकी समस्याएँ सुनने आया हूँ

    मैं कलेक्टर हूँ, आपकी समस्याएँ सुनने आया हूँ
    error: Content is protected !!