कोरबा:- गोपाल मोदी भाजपा जिला अध्यक्ष नियुक्त,आदेश जारी

कोरबा/ भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव ने आदेश जारी कर श्री गोपाल मोदी को भाजपा कोरबा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले यह जिम्मेदारी दीपका निवासी मनोज शर्मा के पास थी। श्री मोदी की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी जनदीश रामु रोहरा द्वारा जारी पत्र में बताया गया कि यह नियुक्ति पार्टी के सांगठनिक मजबूती के उद्देश्य से की गई है। इस बदलाव की जानकारी प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं एवं जिला इकाई को भी भेजी गई है। बताया जा रहा है कि गोपाल मोदी लंबे समय से पार्टी संगठन में सक्रिय रहे हैं और उनकी संगठनात्मक क्षमताओं के आधार पर उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं में इस नियुक्ति को लेकर उत्साह का माहौल है। सभी ने नए अध्यक्ष का स्वागत किया है।

  • Related Posts

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    कोरबा। सिंधी समाज द्वारा आयोजित सिंधी प्रीमियर लीग (SPL) सीजन-2 में रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को खेले गए मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों…

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    15 Mar 2026 सांकेतिक तस्वीर (AI)  यूएई पुलिस ने किया गिरफ्तार Dubai दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में सोशल मीडिया पर भ्रामक और गलत जानकारी साझा करने के आरोप में…

    Comments are closed.

    You Missed

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप
    error: Content is protected !!