कोरबा को मिली बड़ी सौगात- 20 जुलाई को एमजेएम हॉस्पिटल का शुभारंभ ,मिलेगा अत्याधुनिक मल्टी-स्पेशियलिटी चिकित्सा केंद्र…

  अब स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कोरबा की जनता को रायपुर या बिलासपुर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। शहर को 20 जुलाई 2025 को एक बड़ी सौगात के रूप में ‘मीना जैन मेमोरियल (एम.जे.एम.) हॉस्पिटल’ मिलने जा रहा है। यह कोरबा का पहला हाईटेक, किफायती और मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल होगा, जो एम्स सरीखी सुविधाएं देगा।इस अत्याधुनिक अस्पताल का उद्घाटन समारोह आज दोपहर 2 बजे नया बस स्टैंड, विशाल मेगामार्ट के सामने स्थित परिसर में होगा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह की अध्यक्षता वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत मौजूद रहेंगी। उद्घाटन का आयोजन पूज्य गुरूमाता 105 आर्यिका श्री अखंडमती माताजी एवं अभेदमती माताजी के पावन सान्निध्य में होगा।

आधुनिकता और affordability का संगम– डॉ. प्रिंस जैन ने बताया कि MJM हॉस्पिटल स्वास्थ्य सेवाओं में एक ऐतिहासिक क्रांति लाएगा। यह न केवल आधुनिक तकनीक से सुसज्जित होगा, बल्कि इलाज को किफायती बनाकर आम जनता की पहुँच में लाएगा। वर्षों से कोरबा में एक भरोसेमंद मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जो अब पूरी होने जा रही है।

MJM हॉस्पिटल की प्रमुख विशेषताएं: 100 बेड की सुविधा, 22 बेड का ICU और 5 बेड का NICU, मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, 24×7 इमरजेंसी चिकित्सा सुविधा, सोनोग्राफी, एक्सरे, सी.टी. स्कैनहाईटेक पैथोलॉजी लैब, सामान्य व ऑपरेशन डिलीवरी, महिला रोग, हार्ट अटैक यूनिट, ईको, टीएमटी, फिजियोथेरेपी, फार्मेसी, कार्डियक एम्बुलेंसप्राइवेट और सेमी-प्राइवेट रूम।

कोरबा की जनता को समर्पित MJM स्वास्थ्य मिशन 20 जुलाई से शहर को उच्च स्तरीय और सुलभ इलाज की दिशा में एक नई शुरुआत देने जा रहा है। डॉ. प्रदीप जैन, डॉ. प्रिंस जैन, डॉ. आकांक्षा जैन, डॉ. निखिल जैन, और डॉ. शेफाली जैन ने शहरवासियों को इस शुभ अवसर पर स्नेह आमंत्रण भी भेजा है।

  • Related Posts

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: भगवान श्री राम का जन्मोत्सव चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन को हिंदू धर्म में राम नवमी के रूप…

    Read more

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    *नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच* बिलासपुर। नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर द्वारा हमेशा की…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद
    error: Content is protected !!