कोरबा । एक ही दिन में शहर के दो युवा व्यवसाइयों की मौत की खबर से कोरबा वासियों में शोक व्याप्त है।
खालसा इंजीनियरिंग कोरबा के युवा संचालक बोनी खालसा ने नई दिल्ली में खुदकुशी कर ली पिछले एक वर्ष से बोनी खालसा दिल्ली में रह रहा था । इससे पूर्व लायंस राजकुमार अग्रवाल के युवा पुत्र नीतेश अग्रवाल के निधन की सूचना कोरबा को प्राप्त हुई । नीतेश व्यवसायिक कार्य से महाराष्ट्र के अमरावती गए थे जहां एक पावर प्लांट का अवलोकन करते समय मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, अचानक मधुमक्खियों के आ जाने से नीतेश को ह्दयाघात लगा और फिर उनकी दुखद मृत्यु हो गई । नितेश अग्रवाल और बोनी खालसा के निधन की खबर से उनके परिवारों से संपर्क रखने वालों में शोक की लहर दौड़ गई है ।







Comments are closed.