कोरबा के गांवों में हाथियों का आतंक, फसलें बर्बाद – ग्रामीण दहशत में

कोरबा। जिले के कटघोरा वनमंडल के ग्राम चोटिया और बनिया इलाके में हाथियों का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। 35 हाथियों का एक बड़ा झुंड इन दिनों खेतों और गांवों में उत्पात मचा रहा है। हाथियों ने किसानों की शुरुआती धान की फसलें रौंद डाली हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।खेतों में हाथियों के पैरों के निशान साफ देखे जा सकते हैं, जो इस तबाही की गवाही देते हैं। हालात ऐसे हैं कि कुछ किसानों ने तो खेत में जाना ही छोड़ दिया है। दो दिन पहले झुंड ने खेतों में घुसकर न सिर्फ फसलें नष्ट की, बल्कि किसानों की महीनों की मेहनत को भी मिट्टी में मिला दिया।ग्रामीणों का कहना है कि अब रात में सोना भी मुश्किल हो गया है। गांव से बाहर निकलना जोखिम भरा हो गया है। सूचना देने के बावजूद वन विभाग की टीम मौके पर देर से पहुंचती है। हर साल करीब 200 एकड़ फसल को हाथी नुकसान पहुंचाते हैं, लेकिन स्थायी समाधान आज तक नहीं निकला।सरकार की ओर से हर साल औसतन 20 लाख रुपये मुआवजा दिया जाता है, लेकिन सभी किसानों को समय पर मुआवजा नहीं मिल पाता। वन विभाग सिर्फ निगरानी और नुकसान का आकलन कर रहा है, लेकिन अब तक हाथियों को गांव से खदेड़ने में कोई सफलता नहीं मिली है।ग्रामीणों का सवाल है — कब तक? कब तक फसलें यूं ही उजड़ती रहेंगी और कब तक वे अपने ही गांव में डर के साये में जीने को मजबूर रहेंगे?

  • Related Posts

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    कोरबा। सिंधी समाज द्वारा आयोजित सिंधी प्रीमियर लीग (SPL) सीजन-2 में रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को खेले गए मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों…

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं कक्षा की हिंदी परीक्षा के प्रश्नपत्र के लीक होने का दावा किया गया…

    Comments are closed.

    You Missed

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप
    error: Content is protected !!