कोरबा:- कांग्रेसी पार्षदों ने किया शपथ ग्रहण का बहिष्कार, सांसद की तस्वीर नहीं लगाने और भेदभाव का आरोप

कोरबा/ जिले में 2 मार्च को हुए नगरीय निकायों के शपथ ग्रहण समारोह में बांकीमोंगरा नगरपालिका में बड़ा विवाद सामने आया। कांग्रेस के सभी 13 पार्षदों ने शपथ ग्रहण का बहिष्कार कर दिया। पार्षदों का आरोप है कि कार्यक्रम में सांसद ज्योत्सना महंत की तस्वीर फ्लेक्स में नहीं लगाई गई। उन्होंने कहा कि पूरा कार्यक्रम भाजपामय है। कांग्रेस पार्षदों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था भी नहीं की गई। पार्षदों ने कहा कि उन्हें कार्यक्रम में अपमानित महसूस हुआ।

बांकीमोंगरा नगरपालिका के पहले चुनाव में 30 वार्डों में से कांग्रेस के 13, भाजपा के 10 और 6 निर्दलीय पार्षद जीते हैं। विरोध के बाद बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने पार्षदों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे। कार्यक्रम में किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था। श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि कांग्रेस पार्षदों का शपथ ग्रहण में शामिल न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण किसी एक पार्टी का नहीं होता।

जिले के अन्य निकायों में शपथ ग्रहण सुचारू रूप से संपन्न हुआ। पाली में अध्यक्ष अजय जायसवाल, छुरी कला में अध्यक्ष पद्मिनी देवांगन और दीपका में अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत ने शपथ ली।

  • Related Posts

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) : देश के सर्वोच्च अर्धसैनिक बलों में से एक सीआईएसएफ के द्वारा 3 मार्च से10 मार्च तक सीआईएसएफ सुरक्षा सप्ताह पूरे देश भर की विभिन्न सीआईएसएफ…

    Read more

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

     जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के निरंतर निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत आज लेमरू से श्यांग की ओर जा रहे थे। विमलता से आगे मोड़ पर पहुँचते ही उनकी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत
    error: Content is protected !!