कोरबा:- अडानी पावर प्लांट में 11KV लाइन की चपेट में आया किशोर, दीवार से कूदकर अंदर घुसने का कर रहा था प्रयास

कोरबा। जिले में अडानी पावर प्लांट में चोरी का प्रयास करते समय एक नाबालिग की मौत हो गई। कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग स्थित पावर प्लांट में सोमवार को चिंतामणि बिंझवार (15) अपने दोस्तों के साथ प्लांट की दीवार से कूदकर अंदर घुसने का प्रयास कर रहा था। तभी दीवार पर चढ़ते समय वह 11 केवी की बिजली लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह लगभग 15 फीट ऊंची दीवार से नीचे गिर गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। घटना उरगा थाना क्षेत्र की है।

खेलने के बहाने घर से निकला था नाबालिग

घटना की सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कर लिया गया है। परिजनों के मुताबिक, चिंतामणि ने पांचवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। वह अक्सर अपने दोस्तों के साथ समय बिताता था। सोमवार सुबह वह खेलने के बहाने घर से निकला था। स्थानीय लोगों का कहना है कि पावर प्लांट के पीछे का हिस्सा गांव से सटा होने के कारण पहले भी यहां चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

  • Related Posts

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    जमनीपाली छुरा कछार से होते हुए दीपका जाने वाली मुख्य मार्ग में शासन द्वारा रेलवे के ऊपर से पासिंग के लिए अंडर ब्रिज का निर्माण किया गया है।जिसमे से लोगो…

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री हसदेव डैम के निकट कई बरसों से मुर्गा , मटन एवम मछली की दैनिक बाजार लगते आया है जहां पे 15- 16 दुकानें चलाइए जाति है।निगम द्वारा दुकानों को…

    Comments are closed.

    You Missed

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी

    गांव की समृद्धि के लिए सरपंच संजय राज की आस्था यात्रा, चौथी बार माता के दर्शन के रवाना

    error: Content is protected !!