कोरबाः- बीच बस्ती में निकला सफेद सांप, लोगों में मचा हड़कंप, वीडियो बनाते रहे लोग, किया गया रेस्क्यू

कोरबा / कोरबा के मानिकपुर क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई जब बस्ती के बीच एक सफेद सांप निकल आया। सांप को देखते ही लोगों में हड़कंप मच गया। इस बीच क्षेत्र के एक विशेषज्ञ ने सांप को पकड़कर अपने पास सुरक्षित रख लिया। वन विभाग को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली वह मौके पर पहुंची और सांप को अपने कब्जे में लिया और सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।

मौसम में बदलाव होने के साथ ही कोरबा शहर में सांप निकलने की घटनाओं में एक बार फिर से बढ़ोतरी होने लगी है। जगह-जगह विभिन्न प्रजाति के सांप देखने को मिल रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण ही सांप निकल रहे हैं। इसी कड़ी में मानिकपुर बस्ती में एक जहरीला सांप देखा गया। खास बात यह थी कि यह पूरा सफेद था जो बहुत कम दिखते हैं।  

रिहायशी क्षेत्र में सांप की मौजूदगी से लोगों में दहशत मच गई। इस बीच इलाके में रहने वाले एक विशेषज्ञ ने सांप को पकड़कर अपने पास सुरक्षित रख लिया। इस बीच किसी ने वन विभाग को सूचना दे दी जिसके बाद वन अमला मौके पर पहुंचा और उसने सांप को अपने कब्जे में ले लिया और उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। विभागीय अधिकारियों ने बताया, कि नियमों के खिलाफ जाकर उस व्यक्ति ने सांप को पकड़ा था जिसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। 

इस सांप को देखने लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और सभी अपने मोबाइल पर वीडियो बनाने लगे। कोरबा रेंजर सियाराम करमाकर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची जहां एक युवक के द्वारा रेस्क्यू कर सफेद नाग को पकड़ा गया था उसे कब्जे में लेते हुए पंचनामा कार्यवाही करते हुए सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया।

  • Related Posts

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: भगवान श्री राम का जन्मोत्सव चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन को हिंदू धर्म में राम नवमी के रूप…

    Read more

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    *नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच* बिलासपुर। नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर द्वारा हमेशा की…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद
    error: Content is protected !!