केनरा बैंक डॉ.अंबेडकर विद्या ज्योति छात्रवृत्ति योजना कार्यक्रम का आयोजन किया गया…

बिलासपुर से रोहित मिश्रा विशेष संवादाता की रिपोर्ट…

बिलासपुर/ केनरा बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय, बिलासपुर द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में क्षेत्रीय प्रमुख श्री आनंद प्रकाश केरकेट्टा, सहायक महा प्रबंधक की अध्यक्षता में “केनरा बैंक डॉ. अंबेडकर विद्या ज्योति छात्रवृत्ति योजना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री एम एल कुसरे, मुख्य महाप्रबंधक, डीटीआईसी, बिलासपुर उपस्थित रहे। सर्वप्रथम सहायक महा प्रबंधक श्री आनंद प्रकाश केरकेट्टा एवं मुख्य अतिथि श्री एम एल कुसरे, मुख्य महा प्रबंधक, डीटीआईसी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर एवं बैंक के संस्थापक श्री अम्मेम्बाल सुब्बाराव पै को श्रद्धा सुमन अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। तदुपरांत श्री निकुंज कुमार कुजूर, मंडल प्रबंधक द्वारा मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम से उपस्थित सभी प्रतिभगियों का स्वागत किया गया।
केनरा बैंक क्षेत्रीय कार्यालय, बिलासपुर के सहायक महाप्रबंधक ने सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि केनरा बैंक शिक्षा ऋण देने में हमेशा अग्रणी रहा है इसी कड़ी में बैंक ने “एक जिम्मेदार सामाजिक इकाई के रूप में विभिन्न पहल की है और ऐसी ही एक पहल “केनरा बैंक डॉ. अंबेडकर विद्या ज्योति छात्रवृत्ति योजना जो अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति की मेधावी बालिकाओं को छात्रवृत्ति सहायता प्रदान करने के लिए लिए बनाई है। इस योजना के तहत सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के समुदायों की कक्षा 5, 6, 7, 8, 9 और 10 की एक-एक बालिका को छात्रवृत्ति सहायता प्रदान की जाती है। जिसके तहत कक्षा 5वीं, 6वीं और 7वीं कक्षा की बालिका के लिए छात्रवृत्ति सहायता प्रति बालिका रुपये 3000/- की राशि दी जाती है तथा 8वीं, 9वीं और 10वीं कक्षा की बालिकाओं के लिए छात्रवृत्ति सहायता प्रति बालिका रुपये 5000/- की राशि प्रदान की जाती है। इसके साथ ही केनरा बैंक बालिकाओं और उनके अभिभावकों की बैंकिंग आवश्यकताओं को उपलब्ध कराने में अपनी अहम भूमिका निभाता रहेगा।
केनरा बैंक ने देशभर के 7457 स्कूलों की 44742 बालिकाओं को छात्रवृत्ति सहायता के रूप में कुल रु. 18 करोड़ की सहायता प्रदान की है। इनमें से केनरा बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय, बिलासपुर की 45 शाखाओं ने 293 बालिकाओं को छात्रवृत्ति सहायता के रूप में कुल रु. 1173000 की राशि प्रदान की है।
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि श्री एम एल कुसरे, मुख्य महाप्रबंधक, डीटीआईसी, बिलासपुर ने अपने संबोधन में कहा कि सभी बालिकाओं को अपने करियर में प्रगति हासिल करने हेतु एक पहल के रूप में केनरा बैंक द्वारा चलाई गई यह योजना अति सराहनीय है। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के प्रोत्साहन बालिकाओं को आगे बढ़ने हेतु प्रेरित करेंगे और उन्हें भविष्य के लिए शिक्षित बनने में सहायता करेंगे जिससे देश में बालिकाओं की शिक्षा में और अधिक प्रगति होगी। इसके साथ ही हमारे देश का विकास होगा क्योंकि बालिकाओं की प्रगति राष्ट्र की प्रगति को दर्शाती है।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीनु मीना, प्रबंधक ने किया तथा केनरा बैंक क्षेत्रीय कार्यालय, बिलासपुर के मंडल प्रबंधक श्री ओम प्रकाश सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

  • Related Posts

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

     कोरबा में जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन कुछ ही घंटों में संपन्न हो गया। यह आंदोलन बालको में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के अधिकारों…

    “जिसे बचाना था वही बना कातिल — पिता ने 6 साल की बेटी की कर दी हत्या”

    जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 6 साल की मासूम बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके ही…

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

    “जिसे बचाना था वही बना कातिल — पिता ने 6 साल की बेटी की कर दी हत्या”

    “जिसे बचाना था वही बना कातिल — पिता ने 6 साल की बेटी की कर दी हत्या”

    बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

    बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

    कोरबा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, 50 वाहन चालकों पर भी गिरी गाज

    कोरबा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, 50 वाहन चालकों पर भी गिरी गाज

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    मरार पटेल समाज के अध्यक्ष उत्तम पटेल ने कलेक्टर से की मांग,निहारिका में स्थापित हो सावित्री बाई फुले की प्रतिमा

    मरार पटेल समाज के अध्यक्ष उत्तम पटेल ने कलेक्टर से की मांग,निहारिका में स्थापित हो सावित्री बाई फुले की प्रतिमा
    error: Content is protected !!