
तिल्दा/नेरवा/ कृषि उपज मंडी समिति नेवरा के नव नियुक्त अध्यक्ष श्रीमती सांता वर्मा उपाध्यक्ष किरण ठाकुर व्यापारी प्रतिनिधि सुनील सोनी सदस्य बलराम नशीने सदस्य जितेंद्र चंद्राकर सदस्य अरुण साहू सदस्य ठाकुर राम नारंग का पदभार ग्रहण समारोह सोमवार दोपहर 02 बजे कृषि उपज मंडी में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन तथा विशिष्ठ अतिथि पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा धरसीवा विधायक अनीता योगेंद्र शर्मा राज्यसभा की पूर्व सांसद छाया वर्मा पूर्व विधायक जनकराम वर्मा कृषि उपज मंडी रायपुर के अध्यक्ष नारायण कुर्रे जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर के अध्यक्ष उधोराम वर्मा सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेता उपस्थित थे। पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के प्रतिनिधि के रूप में किसान एवं व्यापारी हित में कार्य करेंगे। कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा जी ने कहा कांग्रेसी सरकार ने किसानों एवं आम जनता के हित में बहुत सारे काम किए हैं जिनका लाभ आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी को मिलेगा। धरसीवा की विधायक श्रीमती अनीता योगेंद्र शर्मा ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री प्रारंभ से ही किसानों एवं व्यापारियों के हित में काम करते आ रहे हैं जिसके कारण आज छत्तीसगढ़ का किसान समृद्ध है। पूर्व सांसद छाया वर्मा ने कहा कि नारी शक्ति को कोई कमजोर ना समझे हमारी सरकार के द्वारा मंडी में नियुक्त सभी पदाधिकारी किसान हित मे कार्य करेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राम गिडलानी जिला पंचायत सदस्य राजू शर्मा धर्म गुरु खुशवंत बाबाजी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।इस अवसर पर बाल संरक्षण आयोग की सदस्य आशा संतोष यादव कृषि उपज मंडी बलौदा बाजार के अध्यक्ष तुलसीराम वर्मा मंडी अध्यक्ष के प्रतिनिधि पुनाराम वर्मा तिल्दा शहर अध्यक्ष देवा टंडन ग्रामीण अध्यक्ष बलदाऊ साहू धनेश वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। कृषि उपज मंडी के सचिव अजय शर्मा के द्वारा सभी अतिथियों का प्रतीक चिन्ह देकर पुष्प हार से स्वागत किया गया।इस कार्यक्रम में मंडी परिक्षेत्र नेवरा तिल्दा खरोरा के अनेक किसान भाई,व्यापारी , राईस मिलार्स तथा कांग्रेस के साथी उपस्थित थे।अंत में व्यापारी प्रतिनिधि सुनील सोनी के द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।






Comments are closed.