कुत्ते के मालिकाना हक को लेकर दो लोगों में हुआ झगड़ा, अब पुलिस कराएगी डीएनए टेस्ट

हौशंगाबाद  |  इंसानों की पहचान के लिए कई बार डीएनए टेस्ट कराए जाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि कुत्तों के भी DNA टेस्ट कराए गए हों. शायद नहीं. लेकिन एक लैब्राडोर डॉग को लेकर दो परिवारों में ऐसा झगड़ा शुरू हो गया कि अब पुलिस को DNA टेस्ट कराने पर मजबूर होना पड़ा है. ये मामला मध्य प्रदेश के हौशंगाबाद का है. कुत्ते पर हक जमाने वाला एक शख्स पत्रकार है तो दूसरा ABVP का नेता. लिहाजा इस मामले को सुलझाने के लिए पुलिस को ऐड़ी चोटी का ज़ोर लगाना पड़ रहा है.
क्या है पूरा मामला?
करीब तीन महीने पहले पत्रकार शादाब खान ने हौशंगाबाद देहात पुलिस स्टेशन में अपने डॉग ‘कोको’ के खोने को लेकर शिकायत दर्ज करवाई. 18 नवंबर को वो एक बार फिर से पुलिस के पास पहुंचे और बताया कि उन्हें अपना कुत्ता मिल गया है, लेकिन उनका कुत्ता ABVP के नेता क्रातिक शिवहरे के घर में है. अगले दिन शिवहरे पुलिस के पास पहुंचे और उन्होंने दावा किया कि वो कुत्ता उनका है, जिसका नाम उन्होंने टाइगर रखा है. उन्होंने पुलिस को ये भी कहा कि ये कुत्ता उन्होंने कुछ हफ्ते पहले इटारसी से खरीदा था. बाद में पुलिस ने बताया कि ये कुत्ता दोनों नामों से आवाज़ देने पर सिर हिलाता है. साथ ही इसका दोनों मालिकों के साथ दोस्ताना व्यवहार है.
DNA टेस्ट करवाने का फैसला
दोनों में कोई भी पक्ष मानने को तैयार नहीं था. लिहाजा पुलिस ने DNA टेस्ट करवाने का फैसला किया. शादाब खान ने कहा उनके कुत्ते के मां- बाप पचमढ़ी में हैं, जबकि शिवहरे ने बताया कि उनके डॉग के पेरेंट्स इटारसी में हैं. ऐसे में पुलिस ने ब्लड सैंपल लेने के लिए दोनों जगहों पर अपनी टीमें भेजी. फिलहाल ये कुत्ता शिवहरे के पास है. दोनों का दावा है कि DNA टेस्ट से सच सामने आ जाएगी.
क्या है दोनों का पक्ष
खान ने कहा, ‘मैंने अपने सारे डॉटक्यूमेंट्स जमा करा दिए हैं. मैंने वैक्सिनेशन के कार्ड भी दिखा दिए हैं. मैंने DNA टेस्ट पर ज़ोर दिया है. उधर शिवहरे का कहना है कि खान बिना मेरी इजाजत के मेरे कुत्ते को लेकर भाग गया. अब दोनों पक्षों को DNA टेस्ट के नतीजों का इंतजार है .

  • Related Posts

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 मार्च को किया जा रहा है। प्लेसमेन्ट कैम्प के माध्यम से नियोजक, प्रिंसीपल सिक्योरिटी एण्ड एलाईड…

    Read more

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    जशपुर । शुक्रवार की सुबह जिले के गोडाअम्बा में हुए भयानक बस एक्सीडेंट में अब तक 5 लोगों के मरने की खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक मृतकों की…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत
    error: Content is protected !!