
तिल्दा /नेवरा / (बलोदा बाजार)
ग्राम पंचायत लिमतरा पृथ्वीराज चौहान चौक पर भारतीय जनता पार्टी बलौदा बाजार जिला किसान मोर्चा महामंत्री हेम सिंह चौहान जी के नेतृत्व में जवानों के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया । जिसमें उन्होंने समस्त मोर्चा सहित श्रद्धांजलि अर्पित की । मोमबत्ती जलाकर अपने उद्बोधन में कहा देश एक ओर करोना से युद्ध लड़ रहा है और देश के अंदर छुपे गद्दार नक्सलाइट, आतंकवादी, माओवादियों से भी सेना के जवान लड़ रहे हैं सेना के जवानों को घात लगाकर नक्सलियों ने जो हमला किया है वह कायरता पूर्ण हैं । ऐसे कायर लोगों को संपूर्ण रूप से समाप्त कर देना चाहिए । और जो गद्दार उनका सहयोग कर रहे हैं उन गद्दारों को भी साफ कर देना चाहिए । सेना के पास उपलब्ध आधुनिक हथियारों एवं ड्रोन कैमरा सभी उपलब्ध हैं उसका इस्तेमाल सेना क्यों नहीं करती । क्या वजह है जबकि इसरो के कैमरा से जमीन में छुपे भी आतंकवादी नक्सलाइटों को ढूंढा जा सकता है उन्हें ढूंढ कर उसे सफाया करना चाहिए । हमारे पास आधुनिक हथियार है उसका उपयोग क्यों नहीं किया जाता । पूरे जंगल को घेरकर नक्सलाइट आतंकवादियों को समूल समाप्त किया जाना चाहिए । समस्त मानव जाति के लिए यह कलंक है नासूर है । उन्होंने यह बात भी कहीं कहां है मानव अधिकार और टिकली गैंग वाले सिर्फ और सिर्फ राजनीति होती है इसमें और उन्होंने कहा जवानों के नेटवर्क से ज्यादा नक्सलाइट, नक्सलवादियों का नेटवर्क ज्यादा मजबूत है । हमें अपना खुफिया तंत्र मजबूत करना चाहिए । इस और अफसर ध्यान दें गृह मंत्री ध्यान दें छत्तीसगढ़ के बीजापुर में कल हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 22 जवानों की शहादत हो गई ।
32 जवान घायल हुए हैं. जबकि लापता जवानों की तलाश में 600 जवानों को भेजा गया है ।
घर के अंदर के ग़द्दारों को कब और कैसे ख़त्म किया जाए, ये सिस्टम को सोचना चाहिए. जवानों के जीवन को तमाशा बना के रख दिया सिस्टम में
शहीद जवानों को नमन् शोक श्रद्धांजलि सभा में शामिल अनिल बघेल, चोवाराम साहू, दिलेश्वर साहू, महावीर चौहान,अमन बघेल, टेक सिंह चौहान, मुरली शर्मा, रामेश्वर साहू, केसर चौहान, मोहन बघेल, प्रमोद गिरी गोस्वामी, कुमार दास, रोशन गोस्वामी, राजू चौहान,कुलदीप अनुज सुबोध आदि ग्रामवासी कार्यकर्ता उपस्थित होकर श्रद्धांजलि सभा में भावपूर्ण श्रद्धांजलि अपने नम आंखों से अश्रुपूरित श्रधांजलि दी ।







Comments are closed.