कार और बस में जबरजस्त भिड़ंत..मरवाही विधायक के पुत्र समेत तीन लोगों की हुई मौत.. तीनो विद्युत विभाग में थे कार्यरत

कटघोरा/ कटघोरा थाना क्षेत्र के बरपाली के पेट्रोल पंप के पास बीती रात कार और रॉयल बस की भीषण टक्कर में मरवाही विधायक के.के.ध्रुव के पुत्र बांगों विद्युत विभाग में कार्यरत सहायक अभियंता प्रवीण कुमार ध्रुव, जूनियर इंजीनियर कुशल कुमार कंवर और ठेका श्रमिक शंकर सिंह पोर्ते की दर्दनाक मौत हो गई.
राष्ट्रीय राजमार्ग 130 कटघोरा से अम्बिकापुर की सड़क फिर खून से लाल हो गई, रात्रि तकरीबन 12:30 बजे विद्युत विभाग में कार्यरत सहायक अभियंता प्रवीण कुमार ध्रुव अपने सहयोगी अधिकारी जूनियर इंजीनियर कुशल कुमार कंवर तथा ठेका श्रमिक शंकर सिंह पोर्ते अपने कार्य बिंझरा से कार से बांगों वापसी के दौरान कटघोरा थाना क्षेत्र के बरपाली के पास पेट्रोल पंप के समीप अम्बिकापुर की ओर से आ रहे रॉयल बस में जबरदस्त भिड़ंत हो गई, भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा SDOP ईश्वर त्रिवेदी तथा थाना प्रभारी नवीन देवांगन तथा बांगों पुलिस मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला और दर्घटनाग्रस्त कार बस में जाकर फंस जाने की वजह से तीनों मृतकों के शव को घण्टो रेस्क्यू कर गैस कटर के जरिये निकाला गया. इस दर्दनाक घटना से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया.
घटना की सूचना मिलते ही मरवाही विधायक के.के.ध्रुव कटघोरा पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली. फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कार्यवाही में जुट गई है.

  • Related Posts

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई  कोरबा। जिले के रामपुर स्थित शराब दुकान में अंग्रेजी और देसी दोनों शराब बेची…

    Read more

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 मार्च को किया जा रहा है। प्लेसमेन्ट कैम्प के माध्यम से नियोजक, प्रिंसीपल सिक्योरिटी एण्ड एलाईड…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान
    error: Content is protected !!