कांग्रेस नेता की कोरोना- मौत- मौत से ठीक पहले संसदीय सचिव के नाम लिखा मार्मिक पत्र

बलौदाबाजार । बिलाईगढ़ नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के महासचिव युसूफ खान की बीती रात कोरोना से मौत हो गई। 32 वर्षीय युसूफ खान का राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.आर. सोनवानी ने उनकी कोरोना से मौत की पुष्टि की है।

अपनी मौत के ठीक पहले युसूफ खान ने बिलाईगढ़ विधायक चंद्रदेव राय को एक चि_ी लिखी थी जो कि अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है। चि_ी में उन्होंने चंद्रदेव राय से दूसरे बड़े अस्पताल में भर्ती कराने की गुहार लगाई थी। युसूफ ने चि_ी में लिखा था कि ऑक्सीजन लेवल लगातार गिरता जा रहा है उसे बड़े अस्पताल में वे भर्ती करा दें, जिसका खर्च वह स्वयं उठाने के लिए तैयार है।

इस मामले में संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने कोरोना टेस्टिंग रिपोर्ट को लेकर सवाल उठाया है, उन्होंने कहा कि वे युसूफ के लगातार संपर्क में थे। उससे बात हो रही थी। युसूफ की तबियत खराब होने पर उसे बलौदाबाजार के दक्ष हास्पिटल में भर्ती कराया गया। उसके बाद रायपुर के साईं हास्पिटल में उसका एक दिन इलाज हुआ।

मैं स्वास्थ्य मंत्री और सीएम के ओएसडी से बात किया कि उसे किसी अच्छे अस्पताल में भर्ती कराया जाए। सभी अस्पतालों में बेड फुल थे, स्वास्थ्य मंत्री के यहां से नारायणा अस्पताल में बात की गई जिसके बाद उसे नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन वहां उसके अनुरूप इलाज नहीं हो रहा है यह कहकर वह वहां से डिस्चार्ज ले लिया और मुझे फोन किया कि रामकृष्ण या कहीं और भर्ती करवा दो। लेकिन कहीं बेड नहीं था।

मैं विधायक मित्र विनय जायसवाल को फोन किया, उनके मित्र का हैरिटेज हॉस्पिटल है वहां फिर भर्ती करवा गया। दो दिन वह वहां था। उसके 4 दिन पहले नारायणा में कोरोना टेस्ट हुआ था लेकिन रिपोर्ट नहीं आया, हैरिटेज में दो दिन पहले टेस्ट हुआ था लेकिन उसकी रिपोर्ट उसके मौत के बाद आज आई। हमारे प्रयास में कहीं कोई कमी नहीं आई, वीवीआईपी एप्रोच होने के बाद भी यह हाल है।

  • Related Posts

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    कोरबा, जिले के कोरकोमा क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। उपार्जन केंद्र कुदमुरा समिति कोरकोमा में पदस्थ मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह (55) की बीती रात जंगली हाथी…

    Read more

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा। ऊर्जा की नगरी कोरबा में इस बार होली केवल रंगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक आत्मीयता और जनसंवाद का भी बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। शहर में जगह-जगह…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य
    error: Content is protected !!