
कवर्धा। पांडातराई थाना के खरहट्टा गांव में एक मासूम बच्ची के अपहरण की घटना सामने आई है। 6 माह की दुधमुंही बच्ची को बीती रात बदमाश उठा ले गए, परिजन रातभर बच्ची की खोजबीन करते रहे। बच्ची के नहीं मिलने पर आज सुबह परिजनों ने थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।
आज पुलिस गांव पहुंचकर लोगों से मासूम की जानकारी जुटा रही है, लेकिन 15 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस को अभी तक कोई मासूम नीलम का कोई सुराग नहीं मिला है, जिससे परिजनों में दहशत का माहौल बना हुआ है। किसी ने सूचना दी कि बच्ची को नदी में बहते देखा गया है। इस सूचना के बाद आज सुबह से ही एनडीआरएफ और पुलिस की टीम नदी में खोजबीन कर रही है।
पांडातराई थाना प्रभारी सुशील मालिक का कहना है 6 माह की मासूम नीलम चंद्रकार देर रात घर से गायब होने की सूचना मिली है। गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम ग्राम खरहट्टा पहुंचकर लोगों से जानकारी ले रही है।







Comments are closed.