कन्जंक्टिवाइटिस नेत्र रोग में लाभकारी है आयुर्वेद

रायपुर । बरसात के दिनों में शरीर में कई समस्याएं उत्पन्न होती हैजिनमें नेत्र की समस्याएं भी शामिल हैं। इस मौसम में कन्जंक्टिवाइटिस बहुत आम बातहै। तापमान में वृद्धि होने के कारण वायरस को फैलने के लियें अनुकूल वातावरण मिलता है। यह हर उम्र के लोगों को प्रभावित भी करता है जिस के कारण आंखों में दर्द के साथ आंखों में लाली और सूजन भी आ जाती है।
शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, रायपुर के पंचकर्म विभागाध्यक्ष डॉ.रंजीप दास कहते है आयुर्वेद ग्रंथों में नेत्र रक्षा के विभिन्न उपायों का वर्णन किया गया है।आंवला, हर, और बहेड़ा के नियमित उपयोग से नेत्र ज्योति को बढ़ा सकते है।
रतौंधी या रात के अंधेपन की समस्या में अगस्त्य पेड़के फूल काफी लाभकारी होते हैं।आंखों की सेहत के लिए देर रात्रि भोजन करने से बचें साथ ही हल्का भोजन करें।तला हुआ भोजन आंखों के लियें नुकसान पहुंचाने वाला हो सकता है ।।
कन्जंक्टिवाइटिस के कारण
पर्यावरण से एलर्जी जिसमें वायु प्रदूषण, धूम्रपान और पेड़ व घास के पराग कण शामिल हैं।अन्य कारण जैसे परफ्यूम, कॉस्मेटिक और आई मेकअप भी हो सकता है ।
सावधानियॉ
आंखों को मलने से बचें,तौलिया शेयर करने से बचें, जगहों के संपर्क में आने से बचें ।गंदे हाथों से बार-बार आंखों को छूने बचना कन्जंक्टिवाइटिस में मूल सावधानी है ।

आंखों को ठंडे पानी या भीगे कपड़े की सहायता से धोना। कॉन्टैक्ट लेंस नहीं पहनना , धूप का सामान्य चश्मा पहनना लक्षण दूर होने तक किसी भी आई ड्रॉप और ऑइंटमेंट का उपयोग डॉक्टर की सलाह अनुसार ही करें।साथ ही उपचार के दौरान कम्प्यूटर और मोबाइल का इस्तेमाल कम करें या ना करें तो भी अच्छा है ।

  • Related Posts

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    कोरबा, जिले के कोरकोमा क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। उपार्जन केंद्र कुदमुरा समिति कोरकोमा में पदस्थ मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह (55) की बीती रात जंगली हाथी…

    Read more

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा। ऊर्जा की नगरी कोरबा में इस बार होली केवल रंगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक आत्मीयता और जनसंवाद का भी बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। शहर में जगह-जगह…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य
    error: Content is protected !!