
कटघोरा। कटघोरा उपजेल में आज 24 नए संक्रमित मिले है, इनमें 3 जेल स्टाफ भी शामिल है। इससे पहले कल शनिवार को यहां 98 संक्रमितों की पहचान की जा चुकी है। जेल में अब 119 बंदी और तीन स्टॉफ समेत 122 लोग कोविड से पीड़ित हो चुके हैं।
बता दें यहां तीन दिन पहले एक कैदी की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ती गई। उपजेल के जेलर में भी कोविड के शुरुआती लक्षण मिले है। जिसके बाद उन्हें भी क्वारन्टीन कर दिया गया है। वहीं जिन कैदियों की रिपोर्ट एंटीजन में निगेटिव पाया गया है एहतियात के तौर पर उनका आरटी-पीसीआर सैंपल लिया गया है। जिससे अभी और भी नए मामले सामने आ सकते हैं। इस जेल में कैदियों की क्षमता फिलहाल 148 है, जबकि यहां 168 बंदियों को रखा गया है।







Comments are closed.