ऑनलाइन सट्टा खेलते 02 आरोपी गिरफ्तार,नगदी रकम 48 हजार 500 रुपए सहित सट्टा पट्टी एवं मोबाइल जप्त, होटल शालीन परिसर के साइबर कैफे में चल रहा था ऑनलाइन सट्टा

काेरबा / रामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत महादेव एप से ऑनलाइन सट्टा शहर के साइबर कैफे से चलाया जा रहा था। वही मामले में काेरबा पुलिस ने पहली कार्यवाही की है। शहर में जहां ऑनलाइन सट्टा के काराेबार पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। वही पहली बार महादेव एप पर चल रहे ऑनलाइन सट्टा का मामला भी पकड़ा गया है। दरअसल पुलिस अधीक्षक काे शहर में महादेव एप के माध्यम से ऑनलाइन सट‌्टा खिलवाने की सूचना मिली थी। वही जिसके बाद पुलिस काे जांच-पड़ताल में लगाया गया था। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए ट्रांसपाेर्टनगर चाैक के पास हाेटल शालीन परिसर में संचालित राहुल साइबर कैफे के संचालक अंबिका प्रजापति को पकड़ा है। वही पुलिस के मुताबिक वह महादेव एप पर सट्टा के लिए ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करता था। इसी तरह क्रिकेट मैच में आनलाईन सट्टा खेलने वाले कोतवाली के पीछे रहने वाले गोपाल गोयल को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 48 हजार रूपये नगद, मोबाइल जब्त किया है। साथ ही 3-4 खातों की जानकारी मिली है। जप्त मोबाइल और खातो से पुलिस आराेपियाें से जुड़े लाेगाें की जानकारी जुटा रही है। वही शहर के ज्यादातर रईसजादे ऑनलाइन सट्टा से जुड़े हैं। कार्यवाही से सटाेरियाें में हड़कंप मच गया है ।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!