एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल के खिलाफ एफआईआर की मांग

तिल्दा/नेवरा/ जैन समाज नेवरा ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। एसडीएम से छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की गई है। श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर समाज नेवरा के अध्यक्ष मनोज कुमार जैन ,प्रदेश संरक्षक छत्तीसगढ़ दिगंबर जैन समाज महेंद्र कुमार जैन सहित सहित अन्य सदस्यों ने हस्ताक्षर कर ज्ञापन के जरिए अपनी बात रखी है। समाज की ओर से कहा गया है कि 25 मई को आदिवासी समाज के आह्वान पर ग्राम तूएगोंदी थाना गुंडरदेही जिला बालोद में आदिवासियों पर हुए हमलों को लेकर बालोद जिला बंद का आह्वान किया गया था। इस दौरान मंच से छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल ने अल्पसंख्यक एवं अहिंसक जैन समाज के धार्मिक गुरु मूल्यों के प्रति अभद्र,अनर्गल एवं आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए जैन समाज का अपमान किया है। इससे संपूर्ण जैन समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई है। पूरे समाज में आक्रोश व्याप्त है।
उन्होंने कहा है कि सारे विश्व में अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले,आपसी प्रेम सद्भाव एवं भाईचारा बढ़ाने वाले, जियो और जीने दो का संदेश देने वाले और जगत के सभी प्राणी मात्र के प्रति करुणा का भाव धारण करने वाले जैन मुनियों के बारे में ऐसी धारणा रखने वाले और खुले मंच से उनके प्रति ऐसी घटिया भाषा का प्रयोग करने वाले की मानसिकता का अंदाजा स्वयं लगाया जा सकता है। अमित बघेल ने आज जैन मुनियों के बारे में बहुत ही गंदे शब्दों का प्रयोग किया है। छत्तीसगढ़ राज्य जो कि आपसी प्रेम और सद्भाव के लिए जाना जाता है,इसके लिए अच्छा सूचक नहीं है। यह बयान इस प्रेम सद्भाव के वातावरण में जहर घोलने वाला कृत्य है। समाज के अमनस्तका फैलाने अल्पसंख्यक समुदाय के धर्मगुरु के प्रति अपशब्द का प्रयोग करने,आपस में बैर को बढ़ावा देने और असामाजिकता फैलाने, जातिगत फूट डालने,आपसी रंजिश को बढ़ावा देने वाले भड़काऊ भाषण देकर जनता को अनैतिक कार्य करने को उकसाने,बलि प्रथा को बढ़ावा देने आदि अन्य कुकृत्य के खिलाफ अमित बघेल अध्यक्ष छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। अमित बघेल का यह कृत्य जानबूझकर परम पूज्य मुनि राजी के प्रति घृणा एवं भविष्य प्रेरित होते हुए जानबूझकर दुर्भावनापूर्ण है। इससे संपूर्ण अल्पसंख्यक जैन समाज की भावनाएं गंभीर रूप से आहत हुई है। अमित बघेल की ओर से सार्वजनिक रूप से दिया गया निंदनीय भाषण प्रथम दृष्टया भारतीय दंड विधान की धारा 295 ए के अंतर्गत दंडनीय अपराध होते हुए, संज्ञेय एवं अमानवीय है। इसे संज्ञान में लेते हुए एफआईआर दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध अविलंब विधि सम्मत कार्रवाई की जाए।
जैन समाज ने काली पट्टी बांधकर मौन धारण कर एक साथ रैली निकाली जिसमें मनोज जैन अध्यक्ष जैन समाज नगर, सौरभ जैन महेंद्र जैन , पुष्पा जैन पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका तिल्दा नेवरा गौरव जैन, निखिल जैन, नवीन जैन, अशोक कुमार जैन, मंगल चंद जैन, अंकित जैन, नरेंद्र जैन, राकेश जैन, अनिल जैन, अशोक जैन, सुरेश जैन, प्रफुल्ल जैन, राजेश जैन, मनीष जैन, अभिषेक जैन, अतुल जैन, श्रीमती रानी सौरभ जैन, पुष्पा जैन, आशा जैन, नेहा जैन, साधना जैन, निखिल जैन, विवेक जैन, कस्तूरी जैन, रिता जैन, लक्ष्मीकांत जैन, पीयूष जैन, रौनक जैन बड़ी संख्या में जैन समाज के युवा महिलाएं समाज के कई वरिष्ठ जन इस मौन रैली में उपस्थित रहे ।

  • Related Posts

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा। ऊर्जा की नगरी कोरबा में इस बार होली केवल रंगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक आत्मीयता और जनसंवाद का भी बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। शहर में जगह-जगह…

    Read more

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा, 04 मार्च होली के त्यौहार के बीच शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके में 4 से 5 नशेड़ी युवकों ने…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत
    error: Content is protected !!