
तिल्दा/नेवरा/ से निखिल वाधवा की रिपोर्ट…
तिल्दा/नेवरा/ समाज सेवा को समर्पित तिल्दा-नेवरा नगरपालिका की एल्डरमेन स्वेजा अहमद परवीन ने मुस्लीम जमात को एल्डरमेन निधी से बरामदा निर्माण का तोहफा दिया है। काफी लंबे समय से राजनीति में सक्रिय भूमिका अदा कर रही एल्डरमेन स्वेजा अमजद खान ने शासन के जनकल्याण कारी,महत्वकांक्षी योजनाओं से क्षेत्रवासियो को रूबरू कराते हुए उन्हे लाभ मुहैया करा रही है ।
इनकी सक्रियता के चलते क्षेत्र में इनकी खास पहचान व प्रभाव देखने को मिल रहा है । सर्वधर्म समभाव के विचारो के साथ एल्डरमेन स्वेजा परवीन राजनीतिक,सामाजिक पथ पर अग्रसर हो चली है सभी वर्ग विशेष को शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ दिलाने हरसंभव प्रयासरत एल्डरमेन स्वेजा परवीन घर घर दस्तक देकर लोगो को जागरूक कर रही है ।
जिसके चलते शासन के योजनाओं का पात्र हितग्राहियों को लाभ भी अर्जित हुआ है । बीते दिन सोमवार को वार्ड क्रमांक 10 में मुस्लीम जमात बरामदा निर्माण हेतु एल्डरमेन स्वेजा परवीन द्वारा नगरपालिका एल्डरमैन निधी से बरामदा निर्माण हेतु भूमि पूजन कया गया जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष लेमिक्षा गुरु डहरिया,पूर्व विधायक जनकराम वर्मा, व सिन्धु एकादमी आयोग के अध्यक्ष राम गिड़लानी द्वारा किया गया इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू मारकंडे, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष पप्पू नामदेव, किसान कांग्रेस जिला मिडिया प्रभारी निखिल वाधवा ,एल्डरमेन दिलीप देवांगन, एल्डरमेन संजय दुबे, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पवन बघेल, रायपुर ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष सुनील सोनी,द्वारिका शर्मा, अमजद खान,शैलेंद्र डहरिया, सियासत अंसारी,तार बी,श्रीमती सबा फातिमा,श्रीमती मेहरून निशा,श्रीमती अफसाना बेगम, श्रीमती आबेदा बेगम,श्रीमती हबीबुन निशा,श्रीमती जानू बी, श्रीमती हसीरून निशा,श्रीमती अरिमुन,श्रीमती खैरुन निशा, श्रीमती शहनाज बेगम,श्रीमती शकीला बेगम,श्रीमती कनीजा फातिमा , श्रीमती साहिन बी, श्रीमती शबाना बेगम , श्रीमती बेगम बी उपस्थित थे ।






Comments are closed.