एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने कुलपति को पिलाया पानी…

तिल्दा / नेवरा / एनएसयूआई द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में कोविड-19 की परिस्थिति को देखते हुए ऑफलाइन परीक्षा के बजाए ऑनलाइन परीक्षा कराने के लिए एनएसयूआई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण कुलपति के दफ्तर पहुंचे प्रदेश सचिव हनी बग्गा के नेतृत्व में एनएसयूआई के पदाधिकारी एवं आम छात्र छात्रा कुलपति के दफ्तर पहुंचकर उन को ज्ञापन सौंपा और ऑफलाइन की वजह ऑनलाइन परीक्षा कराने के लिए छात्र छात्राओं ने मांग की एवं अन्य समस्याओं पर चर्चा की गई दरअसल हाल ही में विश्वविद्यालय परिसर में एक बड़ा कार्यक्रम कराया गया था उस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के छात्रों को पानी की भी व्यवस्था नहीं कराई गई थी जिसको लेकर छात्र बेहद ज्यादा आक्रोशित थे और कुलपति बलदेव भाई शर्मा को इस बात से अवगत कराया और अपनी शिकायत दर्ज कराई साथी साथ बलदेव शर्मा को विश्वविद्यालय परिसर में एनएसयूआई के प्रदेश सचिव हनी बग्गा एवं अन्य छात्र-छात्राओं द्वारा परिसर में पैदल घुमा कर समस्याओं से अवगत कराय।
साथ ही कुलपति बलदेव भाई शर्मा के रवैया को देखकर और समस्याओं को अनसुना करने पर और एक तहत बताने पर एनएसयूआई के कार्यकर्ता एवं छात्र छात्राओं द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में जोरदार कुलपति बलदेव भाई शर्मा के खिलाफ नारेबाजी की गई और उनको छात्र-छात्राओं द्वारा यह बोलते कहा गया कि यदि आप इस पद के जिम्मेदार नहीं है तो आप अभी इस्तीफा दे दें ऐसी मांग छात्र-छात्राओं ने कुलपति के समक्ष रखी और जोरदार नारेबाजी के साथ विश्वविद्यालय में घुमाया और समस्याओं को कुलपति को दिखाया।

एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने जब कुलपति को परिसर में घुमाया तो पाया गया कि पीने के पानी वाला वाटर फिल्टर बुरी तरीके से प्रदूषित हो चुका है उसी पानी को बच्चे पी रहे हैं इसी को देखते हुए एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने वही दूषित पानी कुलपति को पीने के लिए मजबूर किया गया और उनको वह पानी पिलाया गया।।

प्रदेश सचिव हनी बग्गा ने कहा की विश्वविद्यालय में ऑफलाइन परीक्षा करा जा रही है कोविड-19 के कारण बच्चे ऑफलाइन परीक्षा देने में डर रहे हैं साथ ही बच्चों का कहना है की कोर्स भी कंप्लीट नहीं हुए हैं और छत्तीसगढ़ एवं अन्य राज्यों से भी हमारे विश्वविद्यालय में बच्चे पढ़ रहे हैं जिनको आने जाने में और रहने में काफी ज्यादा समस्याएं हैं साथी विश्वविद्यालय में जब से कुलपति बलदेव भाई शर्म आए हैं तब से काफी ज्यादा समस्या बच्चों के सामने आ रही है पीने के पानी से लेकर बाथरूम तक सभी जगह अव्यवस्था हो गई है।
इसी को देखते हुए आज हमने कुलपति को विश्वविद्यालय परिसर में घुमाया और समस्याओं से अवगत कराया और 1 हफ्ते के अंदर समस्याओं का निवारण करने के लिए कहा यदि वह समस्याओं का निवारण 1 हफ्ते के अंदर नहीं करते हैं तो हम कुलपति के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने की तैयारी कर रहे हैं।।

इस ज्ञापन सौंपने वाले कार्यक्रम में मुख्य तौर पर प्रदेश सचिव हनी बग्गा चेयरमैन तुषार गुहा महासचिव अभिषेक साहू सह सचिव भाविक पंड्या विधानसभा अध्यक्ष निखिल मांडले, तरुण सोनी, ऋषिका , नम्रता, गिरीश आदि।।

  • Related Posts

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    नोनबिर्रा ÷ चैत पंचमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय धुर पंचमी (आदिवासी धर्म दिवस) का भव्य आयोजन 08 मार्च 2026, रविवार को शिव तपोभूमि गोंडवाना उद्गम स्थल अमरकंटक में किया…

    Read more

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    ‌ बिलासपुर जिले के बरतोरी मंडल में भारतीय जनता युवा मोर्चा को नया कोषाध्यक्ष मिल गया है। युवा कार्यकर्ता मनीष कौशिक को बरतोरी मंडल भाजपा युवा मोर्चा का कोषाध्यक्ष नियुक्त…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना
    error: Content is protected !!