
रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी में जान की क़ीमत इतनी सस्ती हो गयी है कि अब लोग एक बीड़ी के लिए हत्या को अंजाम देने लगे हैं। घटना शनिवार सुबह तड़के 4 बजे की है। एक युवक पर उसके पड़ोसी ने चाकू से हमला किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने मृतक को एक बीड़ी के लिए उस पर चाकू हमला किया था। घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार है। गुढीयारी थाना प्रभारी रवि तिवारी के मुताबिक आरोपी आशीष निषाद ने मृतक सुनील साहू से तड़के सुबह बीड़ी की मांग की, जिसके बाद सुनील ने बीड़ी नहीं होने की बात कही। इस पर आरोपी आशीष भड़क उठा और घर से चाकू लाकर उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया और वहां से फरार हो गया। इधर, सुनील जख्मी हालत में थाना पहुंचा, जहां पुलिस स्टाफ के द्वारा उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उसने दम तोड़ दिया।टीआई रवि तिवारी ने बताया कि मौत के बाद मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि आरोपी आशीष निषाद के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। लेकिन घटना के बाद से वह किसी को नजर नहीं आ रहा है, जल्द उसकी गिरफ़्तारी कर ली जाएगी।
कुछ दिन पहले हुई थी जूस का पैसा नहीं देने पर हत्या
रायपुर के कलेक्ट्रेट गार्डन में कुछ दिन पहले एक युवक जूस की दुकान में जूस पीने के बाद पैसे नहीं दिया तो उसकी दुकान मालिक के भतीजे ने चाकू लेकर दौड़ाया, जिसकी कलेक्ट्रेट गार्डन में चाकू से ताबड़तोड़ हत्या कर दी गई थी, मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
नहीं थम रहा चाकूबाजी की घटना
रायपुर में बीते कुछ दिनों से चाकूबाजी की घटना में बढ़ोतरी हुई है, अब तक चाकू बाजी का शिकार हुए आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। ज्यादातर मामले में विवाद की वजह मामूली रही है और नशे में या नशे के लिए हत्याओं को अंजाम दिया जा रहा है, जिसे रोकने के लिए रायपुर पुलिस को कोई ठोंस कदम उठाने की जरुरत है।







Comments are closed.