ऋचा जोगी की याचिका पर सुनवाई अब अगले सप्ताह, जाति प्रमाण पत्र के निलम्बन को दी है हाईकोर्ट में चुनौती

बिलासपुर । हाईकोर्ट में छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के अध्यक्ष अमित जोगी की पत्नी डॉ. ऋचा जोगी की याचिका पर सुनवाई अब एक सप्ताह बाद होगी।
ऋचा जोगी की ओर से मुंगेली की जाति सत्यापन समिति की रिपोर्ट के आधार पर अपने जाति प्रमाण पत्र को निलम्बित करने को चुनौती दी गई है। इसके अलावा उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति, जनजाति एव पिछड़ा वर्ग नियम 2013 में किये गये उस संशोधन को भी चुनौती दी है जिसके तहत जिला समितियों का अधिकार बढ़ा दिया गया है। ऋचा जोगी का नामांकन इस समिति की अनुशंसा के आधार पर निलम्बित कर दिया गया था, जिसके बाद उनका मरवाही विधानसभा उप-चुनाव में उनका नामांकन निरस्त कर दिया गया था।
नामांकन पर निर्णय के पूर्व ही ही ऋचा जोगी की ओर से यह याचिका दायर की गई थी। दूसरी ओर शिकायतकर्ता संतकुमार नेताम की ओर से कैवियेट दायर कर दी गई थी जिसमें हाईकोर्ट से अपील की गई थी कि उन्हें सुनवाई का अवसर दिये बिना उनकी याचिका पर कोई राहत नहीं दी जाये।
जोगी की ओर से अधिवक्ता ने न्यायालय से आग्रह किया कि उनकी पैरवी के लिये दिल्ली से वरिष्ठ अधिवक्ता आकर पैरवी करेंगे अतएव उन्हें एक सप्ताह का समय दिया जाये। चीफ जस्टिस पी.आर. रामचंद्र मेनन और जस्टिस पीपी साहू की बेंच ने उनके आग्रह को स्वीकार कर लिया।

  • Related Posts

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई  कोरबा। जिले के रामपुर स्थित शराब दुकान में अंग्रेजी और देसी दोनों शराब बेची…

    Read more

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 मार्च को किया जा रहा है। प्लेसमेन्ट कैम्प के माध्यम से नियोजक, प्रिंसीपल सिक्योरिटी एण्ड एलाईड…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान
    error: Content is protected !!