ऊंचे पहाडी पर जुआ खेल रहे जुआरियों के फड़ में पुलिस की रेड… 7 बाइक और एक 15 सीटर फोर व्हीलर जब्त

 
कोरबा/कटघोरा/ जंगल मे जुआरियो के फड़ पर पुलिस छापामार कार्यवाही की है। हालांकि पुलिस के रेड की सूचना मिलते ही जुआरी वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने जुआ खेल रहे जुआरियो के 7 वाहन सहित एक गामा को जब्त किया है।
जानकारी के मुताबिक कोरबा एसपी भोजराम पटेल के द्वारा लगातार जुआ, सट्टा, कबाड़, कोयला, डीजल, मादक पदार्थ एवं अन्य के अवैध कारोबार एवं गतिविधियों पर अंकुश लगाए जाने एवं संलिप्त गुंडा, बदमाशों, आरोपियों, अपराधियों, तश्करों, संगठित और असंगठित गिरोहों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर उन्हें जेल के सलाखों के पीछे भेजने हेतु सभी थाना, चौकी, पुलिस सहायता केंद्र को सख्त निर्देश दिया गया है। एसपी के निर्देश के पालन में समस्त थाना, चौकी, पुलिस सहायता केंद्र के प्रभारी गण अपने अपने क्षेत्र में मुखबिर तंत्र एवं बीट प्रणाली को अत्यंत दुरुस्त करते हुए अवैध गतिविधियों एवं कारोबार में संलिप्त अपराधियों, आरोपियों, उपद्रवियों, असामाजिक तत्व, गुंडा बदमाशों पर सूक्षम निगरानी रख रहे हैं एवं लगातार कोरबा पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल द्वारा थाना, चौकी, पुलिस सहायता केंद्र के प्रभारियों से संपर्क स्थापित कर, सभी थाना प्रभारी आपस में मुखवीरों से प्राप्त सूचनाओं का तस्दीक करते हुए, प्राप्त निष्कर्षों के आधार पर संयुक्त रूप से भी कार्यवाही करें यह भी निर्देश दी गई है। उनके लगातार निगरानी के कारण अंतर थाना स्तर पर थाना प्रभारियों द्वारा सूचनाओं का आपस में आदान-प्रदान कर आपसी समन्वय से अपराधियों पर सूक्ष्म निगरानी रखते हुए सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आज हरेली के दिन रविवार को ग्राम रावा, थाना कटघोरा के ऊंचे पहाड़ी में जरिए मुखबिर जुआ खेलने की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्ष भोजराम पटेल के दिशा निर्देश पर हमराह थाना प्रभारी नवीन देवांगन के स्पेशल टीम गठित किया गया।
इस टीम द्वारा साइबर सेल एवं थाना कटघोरा स्टाफ के सहित मुखबिर के बताए ऊंचे पहाड़ी स्थान पर रेड कार्यवाही किया गया। पुलिस को आता देख पहाड़ की ऊंचाई पर बरसात का फायदा उठाते हुए एवं दूर तलक देखी जा सकने वाली स्थान पर होने के कारण एवं जुवाड़ियों के मुखबीर, सूचना नेटवर्क के माध्यम से पुलिस के आने की भनक लग जाने के कारण एवं दूर से ही आने-जाने वालों को देखी जा सकने के वाले स्थान में होने के कारण सभी जुआरी घटनास्थल से भाग गए।पथरीले, पेड़ पौधे, झाड़ियों एवं दुर्गम क्षेत्र व स्थान होने के कारण पुलिस को फड़ तक पहुँचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, इस दौरान जुवाड़ियों द्वारा अपने वाहन और अन्य सामग्री लेकर जाने में पुलिस की तत्परता एवं दुर्गम क्षेत्र और खतरनाक क्षेत्र होने के कारण ले जाने में नाकाम रहे।उक्त स्थल घटनास्थल से जुवाड़ियों के सात मोटरसाइकिल एवं एक 15 सीटर तूफान वाहन, टेंट तथा ताश के पत्ते जप्त किया गया। उक्त फड़ से 2350/ – रुपये नगद, एवं वाहनों की लगभग 1500000।- रुपये सहित जुमला 1502350/- विधिवत जब्त किया गया है
जप्त वाहन-

  1. CG12 B 6930सी डी डिलक्स
  2. CG12 AP6929 TVS स्पोर्ट्स
  3. CG 12 BA 5763 हीरो पैशन
  4. CG 12 G 3614 बजाज डिस्कवर
  5. CG12 AD 4838 एच एफ डिलक्स
  6. CG13 S 3522 एक्टिवा
  7. हौंडा लिवो सोल्ड
  8. CG12 BB 2976 फ़ोर्स गामा
  • Related Posts

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    कोरबा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व समाजसेवी,कमला नेहरू महाविद्यालय शिक्षण समिति के सचिव सुरेन्द्र लाम्बा, निवासी तुलसी मार्ग मेन रोड कोरबा की धर्मपत्नी श्रीमती बृज लाम्बा का 68 वर्ष की आयु…

    Read more

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    कोरबा। शहर में घरेलू रसोई गैस के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन
    error: Content is protected !!