ऊँट के मुंह में जीरा कब तक भाई


भारतीय जनजीवन और अर्थ व्यवस्था का मेरुदंड झुका ही नहीं अपितु टूटा हुआ है लेकि कोरोना से संघर्ष कर रही हमारी सरकार इसे तब तक सीधा नहीं होने देना चाहती जब तक की ये पूरी तरह से दम न तोड़ दे। जी हाँ मै भारतीय रेल की बात कर रहा हूँ । जिस देश में रोजाना ८७०२ यात्री रेलें रोजाना चलतीं हों उस देश में लाकडाउनसात माह बाद भी कुछ सैकड़ा रेलें चलाकर सरकार ऊँट के मुंह में जीरा डालने का काम कर रही है।
रेलों की बदहाली पार नजर डालने के लिए आपको उन आंकड़ों से गुजरना होगा जो किसी से छिपे हुए नहीं हैं। भारत में रेलवे की कुल लंबाई 67415 किलोमीटर है। भारतीय रेलवे रोजाना 231 लाख यात्रियों और 33 लाख टन माल ढोती है। भारतीय रेलवे के स्वामित्व में, भारतीय रेलवे में 12147 लोकोमोटिव, 74003 यात्री कोच और 289185 वैगन हैं और 8702यात्री ट्रेनों के साथ प्रतिदिन कुल 13523 ट्रेनें चलती हैं। भारतीय रेलवे में 300 रेलवे यार्ड, 2300माल ढुलाई और 700 मरम्मत केंद्र हैं। यह दुनिया की चौथी सबसे बड़ी रेलवे सेवा है। १२, 27 लाख कर्मचारियों के साथ, भारतीय रेलवे दुनिया की आठवीं सबसे बड़ी व्यावसायिक इकाई है।
अंदरखाने की बात ये है की कोरोना के बहाने हमारी व्यापार करने वाली सरकार धीरे-धीरे इस सबसे बड़े सरकारी उपक्रम को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी में लगी है। इसीलिए जानबूझकर रेल सेवाओं को बाधित कर जनता को परेशान किया जा रहा है। आपको याद होगा कि देश में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए 22 मार्च से पैसेंजर ट्रेनों और मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन बंद है. हालांकि देश में अलग-अलग जगहों पर फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए 1 मई से श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थीं. उसके बाद 12 मई से राजधानी के मार्ग पर कुछ स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थीं और फिर 1 जून से 100 जोड़ी ट्रेनें शुरू की गई थीं. 25 जून को रेलवे बोर्ड ने सभी नियमित मेल, एक्सप्रेस और यात्री ट्रेन सेवाओं के साथ उपनगरीय ट्रेनों को 12 अगस्त तक के लिए रद्द किया था.बड़ी मुश्किल से मेट्रो और स्थानीय उपनगरीय रेलों का परिचालन शुरू हुआ लेकिन बाक़ी अब भी बंद हैं और ये कब तक बंद रहेंगीं कोई नहीं जानता।

भारतीय रेल के 166 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ था कि जब पूरी रेल सेवा को बंद किया गया था। लेकिन अब ये भी पहली बार हो रहा कि भारतीय रेल को निजी हाथों में देने कि तैयारी की जा रही है। मौजूदा सरकार से सार्वजनिक उपक्रमों का संचालन जैसे हो ही नहीं पा रहा ह। तमाम सार्वजनिक उपक्रमों को ठिकाने लगाकर अब सरकार की नजर भारतीय रेल पर है। दुर्भाग्य ये है कि कोरोना के नाम पर इस खौफनाक योजना के खिलाफ किसी को मुंह खोलने की न इजाजत है और न अवसर।
भारत की रेल प्रति दिन कम से कम 143 करोड़ रूपये कमाती है ,यानी अब तक भारतीय रेल कम से कम 30709 करोड़ रूपये का घाटा उठा चुकी है। जबकि उसके खर्चे में शामिल वेतन का नियमित भुगतान आज भी जारी ह। भारतीय रेल कुप्रबंधन की वजह से पहले से घाटे में चाल रही ह। आंकड़ों में जाएँ तो पता चलेगा कि भारतीय रेल को साल 2019-20 की अप्रैल-जून तिमाही में यात्री किराये से 13,398.92 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी, जुलाई -सितंबर तिमाही में यह घटकर 13,243.81 करोड़ रुपये रह गई. अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में यात्री किराये से रेलवे की कमाई और गिरकर 12844.37 करोड़ रुपये पर पहुंच गई.
अराजकता और अनिश्चय के इस दौर में भारत सरकार ने 151 रेलों का परिचालन निजी हाथों में देने की तैयारी कर ली ह। सवाल ये है कि इसकी जरूरत क्या ह। सरकार रेलों के प्रबंधन को तकनीक के जरिये उन्नत करने के बजाय इसे निजी हाथों में सौंपने पर आमादा क्यों है ?जिस देश में गरीब जनता के आवागमन का सबसे बड़ा और सस्ता साधन रेल है उसे निजी हाथों में देकर आखिर सरकार करना क्या चाहती है ?
रेल मंत्रालयदिल्ली, मुंबई समेत करीब 50 रेलवे स्टेशनों को पीपीपी मॉडल के तहत निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर रहा है. यही नहीं बड़े रेलवे स्टेशनों को हवाई अड्डों की तर्ज पर विकसित किया जाएगा. सुविधा के नाम पर यात्रियों से यूजर्स चार्जेस के तौर पर पैसे वसूलने की शुरुवात कर भी चुका है . रेल यूनियन इसे निजीकरण कहकर विरोध कर रहा है. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पांच लाख यात्री रोज आते हैं. अब इस रेलवे स्टेशन को पीपीपी मॉडल के जरिए बदलने की योजना है. कनॉट प्लेस से लगे होने के कारण रेलवे की बेशकीमती जमीन पर मॉल से लेकर होटल तक बनेंगे. इसी तरह मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस की हेरीटेज बिल्डिंग से सटी जमीन को विकसित किया जाएगा.
रेल को निजी कंपनियों को 60 साल के लिए लीज पर देने के प्रस्ताव के चलते अडानी, जीएमआर से लेकर सिंगापुर तक की कंपनियों ने इसमें दिलचस्पी दिखाई है. खास बात ये है कि इसकी पर्यावरण एनओसी भी रेलवे मंत्रालय ही लेकर देगी. नीति आयोग के चेयरमैन अमिताभ कांत ने रेलवे के फैसले को लेकर बड़े अजीब तर्क देते हुए कहते हैं कि ”ऐसे ही जब प्राइवेट बैंक आए तो क्या भारतीय स्टेट बैंक बंद हो गया? नई तकनीक आएगी, ग्रोथ बढ़ाएंगे.’। कोई उनसे पूछे कि निजी बैंकों को सरकार ने अपनी संरचनाएं इस्तेमाल के लिए कभी नहीं दिन और फिर रेल बैंक नहीं है।
बहरहाल अब जरूरत इस बात की है कि जनता खुद अपने इस साधन को बचाये,अपने-अपने सांसदों को घेरे,मजबूर करे कि वे सरकार पर रेलों का निजीकरण रोकने के साथ ही रेलों का पूरी क्षमता से परिचालन शुरू कराये। कोरोना से युद्ध भी जारी रहे और रेलें भी चलती रहें तो कोई ख़ास फर्क पड़ने वाला नहीं है,लेकिन रेलों के बंद होने से देश की रीढ़ टूट रही है बेरोजगारी बढ़ रही है,कारोबार प्रभावित हो रहा है और सबसे बड़ी बात भारत की साख को बट्टा लग रहा है।
@ राकेश अचल

लेखक राकेश अचल देश के मूर्धन्य पत्रकार हैं

  • Related Posts

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खेत में मिला था शव, आरोपी ने मृतक को दिये उधारी के 3000 रुपये के विवाद में हत्या करने की बात कबूली    (रायगढ़)खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में युवक…

    Read more

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत
    error: Content is protected !!