इतिहास में 9 मार्च

1882-न्यूयॉर्क के चाल्र्स एम. ग्राहम ने कृत्रिम दांत का पेटेन्ट कराया।

1948-कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय तथा परमाणु ऊर्जा आयोग ने साइक्लोट्रॉन द्वारा मीसॉन के कृत्रिम उत्पादन की घोषणा की।

1999 – ब्रिटिश उद्योगपति स्वराज पाल को सेंट्रल बर्मिंघम विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की गयी,फ्रांसिस्को फ़्लोरेस अल सल्वाडोर (द. अमेरिका) के राष्ट्रपति चुने गये।

2003 – पेरू के पूर्व राष्ट्रपति अलवर्टो फूजीमोरी के खिलाफ इंटरपोल ने गिरफ़्तारी का वारंट जारी किया।

2004 – पाकिस्तान ने 2000 किमी. की मारक क्षमता वाले सतह तक मार करने वाले  शाहीन-2  (हत्फ-6) प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।

2005 – थाक्सिन शिनवात्रा दूसरे कार्यकाल के लिए थाइलैंड के प्रधानमंत्री चुने गये।

2007 – ब्रिटेन में भारतीय डॉक्टरों को भेदभाव वाले प्रवासी नियमों पर क़ानूनी कामयाबी मिली।

1931 – भारतीय राजनेता और लेखक कर्ण सिंह का जन्म हुआ।  


1951 – मशहूर तबला वादक उस्ताद ज़ाकिर हुसैन का जन्म हुआ। 

1994 – भारतीय अभिनेत्री देविका रानी का निधन हुआ। 

2012 – हिन्दी फि़ल्मों के मशहूर अभिनेता और निर्माता निर्देशक जॉय मुखर्जी का निधन हुआ।

1971 – प्रसिद्ध फि़ल्म निर्माता-निर्देशक के. आसिफ़ का निधन हुआ।  

1454 –  इतालवी नाविक और खोजकर्ता अमेरिगो वेसपसी का जन्म हुआ।

1934 – सोवियत अंतरिक्ष यात्री यूरी एलेक्सेयेविच गागरिन का जन्म हुआ, जो 12 अप्रैल 1961 में अंतरिक्ष में जाने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बने। वे वोस्तोक-1 अंतरिक्षयान के पायलट के रूप में चुने गए। वे दुबारा अंतरिक्ष में नहीं गए लेकिन दूसरे विमानचालकों को वे प्रशिक्षण देते रहे। इसी प्रशिक्षण के दौरान एक हादसे में उनकी मौत हो गई। (निधन-27 मार्च 1968)

1856-अमेरिकी अन्वेषक  ऐडवर्ड गुडरिक ऐकेसन का जन्म हुआ जिन्होंने अपघर्षक कार्बोरैन्डम का आविष्कार किया जो हीरे के बाद दूसरा सबसे कठोर पदार्थ होता है। इसके अलावा इन्होंने ग्रेफाइट निर्माण करने का एक तरीका भी खोजा।  (निधन- 6 जुलाई 1931)

1847-अंग्रेज़ जीवाश्म संग्राहक  मैरी ऐनिंग का निधन हुआ, जिनकी पहली महत्वपूर्ण खोज थी जब उन्हें जुरासिक काल के इक्थियोसॉरस का पूर्ण ढांचा मिला। 10 मीटर लंबे उस ढाँचे की खोज ने उन्हें सुप्रसिद्ध बना दिया। (जन्म 21 मई 1799)

1923-डच भौतिकशास्त्री  जोहानेस डिएड्रिक वान डर वाल्स का निधन हुआ,  जिन्हें द्रव्य की गैस तथा तरल अवस्थाओं पर अनुसंधान के लिए वर्ष 1910 के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।  (जन्म 23 नवम्बर 1837)।

1915 -जीव विज्ञान के विशेषज्ञ जान हेनीफ़ेबर का निधन हुआ। उन्होंने अपनी शिक्षा पूरी करके शोध आरंभ किया। जान फ़ेबर ही वह पहले व्यक्ति थे जिन्होंने यह दृष्टिकोण पेश किया कि ज़मीन के कीड़े मकोड़े और जानवर अपनी रक्षा के लिए अपनी प्रवृत्ति में पायी जाने वाली व्यवस्था से लाभ उठाते हैं।

  • Related Posts

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    कोरबा। शहर में घरेलू रसोई गैस के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में…

    Read more

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    नोनबिर्रा ÷ चैत पंचमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय धुर पंचमी (आदिवासी धर्म दिवस) का भव्य आयोजन 08 मार्च 2026, रविवार को शिव तपोभूमि गोंडवाना उद्गम स्थल अमरकंटक में किया…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे
    error: Content is protected !!