इतिहास में 8 मार्च

1775 -जोसेफ प्रीस्टले ने बताया कि आक्सीजन गैस, जीवन  के लिए जरूरी है।

1952-पहली बार किसी कृत्रिम हृदय का प्रत्यारोपण किया गया जिसमें एक 41 वर्षीय व्यक्ति 80 मिनट तक जीवित रहा।

1911 – अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस प्रथम बार मनाया गया था।

2001 – इस्रायल में शेरोन के नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता सरकार ने शपथ ली।

2006 – रूस ने ईरान मामले पर अपना प्रस्ताव वापस लिया।

2008 – बम्बई शेयर बाज़ार ने सूचीबद्धता से संबंधित प्रावधानों को पूरा नहीं करने के कारण दस कंपनियों के शेयरों में कारोबार निलंबित कर दिया। 

फि़ल्म फ़ेयर आफ़ फ़ुटपाथ ने काहिरा इंटरनेशनल फ़ेस्टीवल फ़ॉर चिल्ड्रेन में भारत का प्रतिनिधित्व किया। 

2009- भारत के अग्रणी गोल्फ खिलाड़ी ज्योति रंधावा ने थाइलैंड ओपन खिताब जीता। 

1953 – राजस्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ सदस्य वसुंधरा राजे सिंधिया का जन्म हुआ। 

1921 – भारतीय गीतकार और कवि साहिर लुधियानवी का जन्म हुआ। 

1879 – जर्मन रसायनज्ञ  ओट्टो हॉन का जन्म हुआ, जो फ्रीट्ज़ स्ट्रॉसमैन के साथ नाभिकीय विखंडन की खोज करने के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्हें सन् 1944 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार तथा वर्ष 1966 में स्ट्रासमैन एवं लीज़ माइट्नर के साथ एनरिको फर्मी पुरस्कार प्रदान किया गया। (निधन-28 जुलाई 1968)

1839 -अमेरिकी रसायनज्ञ  जेम्स मैसन क्राफ्ट का जन्म हुआ,  जिन्होंने फ्रांसीसी रसायनज्ञ चाल्र्स फ्रीडेल के साथ वर्ष 1877 में एक महत्वपूर्ण अभिक्रिया की खोज की जिसे फ्रीडेल-क्राफ्ट अभिक्रिया कहते हैं। (निधन-20 जून 1917)

1717- इंग्लैण्ड के लौह निर्माता  अब्राहम डार्बी का निधन हुआ, जिन्होंने कोक से लौह अयस्क की स्मेल्टिंग की। उन्होंने पहले तांबे के लिए कोक का इस्तेमाल किया था, फिर 1709 में उन्होंने कोक से जलने वाली भट्टी का इस्तेमाल किया। यह चारकोल की तुलना में कम खर्चीला था। (जन्म-1678)

2005 -ब्राज़ील के भौतिकशास्त्री सीजऱ मैन्स्युएटो ग्यूलियो लाटेस  का निधन हुआ,  जिन्होंने कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में अमेरिकी भौतिकशास्त्री यूजीन गार्डनर के साथ मिलकर 1948 में कार्बन नाभिक के अल्फा कणों की बमबारी से बने भारी और हल्के मीसान कणों की उपस्थिति की पुष्टि की। (जन्म-11 जुलाई 1924) 

महत्वपूर्ण दिवस-अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 

  • Related Posts

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    कोरबा। शहर में घरेलू रसोई गैस के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में…

    Read more

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    नोनबिर्रा ÷ चैत पंचमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय धुर पंचमी (आदिवासी धर्म दिवस) का भव्य आयोजन 08 मार्च 2026, रविवार को शिव तपोभूमि गोंडवाना उद्गम स्थल अमरकंटक में किया…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे
    error: Content is protected !!