
1524 – यूरोप से भारत तक पहुंचने के समुद्री मार्ग का पता लगाने वाले पुर्तग़ाली खोजी नाविक वास्को डी गामा का कोच्चि (भारत) में निधन हो गया।
1889 – फ्रीपोर्ट के डैनियल स्टोवर एवं विलियम हैन्स ने बैक-पैडल ब्रेक के साथ एक बाइसिकिल के लिए पेटेन्ट प्राप्त किया। भारत में पहला मनोरंजन पार्क एसेल वल्र्ड मुम्बई में खोला गया।
1921 – नोबेल पुरस्कार विजेता रबीन्द्रनाथ ठाकुर द्वारा विश्व भारती विश्वविद्यालय की स्थापना की गई।
1996 – ताजिकिस्तान में गृहयुद्ध को समाप्त करने के लिए समझौता सम्पन्न।
2000 – विश्वनाथन आनंद विश्व शतरंज चैंपियन बने।
2005 – यूरोपीय संघ ने खालिस्तान जि़न्दाबाद फ़ोर्स नामक संगठन को आतंकी सूची में शामिल किया।
2006 – शिखर बैठक में फिलीस्तीन को इस्रायल कई सुविधाएं देने के लिए तैयार।
2007 – मंगल ग्रह के रहस्यों की खोज करने के लिए यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी यान मार्स ने मंगल ग्रह की कक्षा में अपने चार हज़ार चक्कर पूरे किए।
1880 – प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, गांधीवादी और पत्रकार।भोगराजू पट्टाभि सीतारामैया का जन्म हुआ।
1924 – भारतीय गायक मोहम्मद रफ़ी का जन्म हुआ।
1987 – तमिल अभिनेता और राजनेता एम जी रामचंद्रन का निधन हुआ।
1910- इंजीनियर और भौतिकशास्त्री विलियम हेवार्ड पिकरिंग का जन्म हुआ, जो पहले अमेरिकी उपग्रह एक्सप्लोरर-1 के निर्माण दल के अगुवा थे। वर्ष 1930 में इन्होंने नेहर और रॉबर्ट मिलिकन के साथ कॉस्मिक किरणों के प्रयोग में योगदान दिया। (निधन-15 मार्च 2004)
1818- अंग्रेज़ भौतिकविद् जेम्स प्रेस्कॉट जूल का जन्म हुआ, जिन्होंने बताया कि ऊर्जा के विभिन्न रूप, जैसे यान्त्रिक ऊर्जा, विद्युत ऊर्जा और ऊष्मा, ये सब मूलत: समान हैं और इन्हें एक से दूसरे में रूपांतरित किया जा सकता है। (निधन-11 अक्टूबर 1889)
1927- अंग्रेज़ मौसमविज्ञानी विलियम हेनरी डाइन्स का निधन हुआ, जिन्होंने सन 1901 में सापेक्षिक मापन उपकरण का आविष्कार किया जैसे डाइन्स प्रेशर ट्यूब एनीमोमीटर, (हवा के वेग और दिशा दोनों को मापने वाला पहला उपकरण)। (जन्म 5 अगस्त 1855)
1856 स्कॉटलैण्ड के भूशास्त्री और धर्मशास्त्री (थियोलॉजियन) ह्यू मिलर का निधन हुआ, जिन्होंने एक भूशास्त्रीय लेखक होने के नाते भू-शास्त्री इतिहास में लोगों की रुचि जागृत की। (जन्म 10 अक्टूबर 1802)
महत्वपूर्ण दिवस- राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस







Comments are closed.