इतिहास में 21 फरवरी

1707- औरंगज़ेब की मौत अहमदनगर में हुई।

1795- डचों ने सीलोन, श्रीलंका अंग्रेज़ों को सौंप दिया।

1842- अमेरिका में सिलाई मशीन का पेटेंट कराया गया।

1959 – प्रेस क्लब आफ़ इंडिया की नई दिल्ली में स्थापना।

1974 – युगोस्लाविया ने संविधान स्वीकार किया।

1992 – चीन से शंघाई शेयर बाज़ार में विदेशियों को कामकाज की अनुमति दी।

1994 -वर्लपूल कारपोरेशन ने बिना फ्रियॉन आधारित रेफ्रिजरेटर का निर्माण शुरू किया। फ्रियॉन गैस वायुमंडलीय ओज़ोन के लिए हानिकारक होती है।

1996 – हब्बल अंतरिक्ष द्वारा भेजे गए चित्रों की सहायता से ब्लैक होल के अस्तित्व का पता चला। 

2008 –  अनिल अंबानी की रिलायंस कम्यूनिकेशन ने यूगांडा की कंपनी अनुपम ग्लोबल सॉफ्ट का अधिग्रहण किया। भारत की प्राइवेट एयरलाइंस जेट एयरवेज ने एयर कनाडा के साथ स्ट्रेटिजी गठजोड़ किया।

2010- सऊदी अरब की सरकार ने महिलाओं को वकालत करने की अनुमति देने संबंधी क़ानून लाने का फैसला किया। यह क़ानून महिलाओं को परिवार से जुड़े तलाक जैसे मुक़दमों की पैरवी का अधिकार देगा।

1896 – कवि, उपन्यासकार, निबंधकार और कहानीकार सूर्यकांत त्रिपाठी निराला का जन्म हुआ। 


1991 – हिन्दी सिनेमा की सबसे प्रसिद्ध अभिनेत्री नूतन का निधन हुआ। 

1998 – भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध चरित्र अभिनेता ओम प्रकाश का निधन हुआ। 

1896-डेनमार्क के जैव रसायनज्ञ कार्ल पीटर हेनरिक डैम का जन्म हुआ, जिन्हें ऐडवर्ड ए. डॉइज़ी के साथ विटामिन के की खोज के लिए 1943 का चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-अप्रैल 1976)

1866-जर्मन जीवाणु विज्ञानी आगस्ट वॉन वाजऱमैन का जन्म हुआ, जिन्होंने हैजा, टायफॉइड तथा टेटनस के टीके विकसित किए। (निधन-16 मार्च 1925)

1941-कनाडा के चिकित्सक  सर फ्रेड्रिक ग्रैन्ट बैन्टिंग का निधन हुआ जिन्होंने चाल्र्स एच. बेस्ट की सहायता से अग्न्याशय से इंसुलिन हार्मोन को अलग किया। उन्होंने पता लगाया कि इंसुलिन का इंजेक्शन मधुमेह का पहला आसान उपचार है। इसके लिए उन्हें शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म 14 नवम्बर 1891)

1926-डच वैज्ञानिक  हेइक केमरलिंग ओनेस का निधन हुआ, जिन्हें कम तापमान भौतिकी पर कार्य करने के लिए तथा तरल हीलियम के उत्पादन के लिए 1913 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। उन्होंने अतिचालकता की खोज की। (जन्म-21 सितम्बर 1853)।

  • Related Posts

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    नोनबिर्रा ÷ चैत पंचमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय धुर पंचमी (आदिवासी धर्म दिवस) का भव्य आयोजन 08 मार्च 2026, रविवार को शिव तपोभूमि गोंडवाना उद्गम स्थल अमरकंटक में किया…

    Read more

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    ‌ बिलासपुर जिले के बरतोरी मंडल में भारतीय जनता युवा मोर्चा को नया कोषाध्यक्ष मिल गया है। युवा कार्यकर्ता मनीष कौशिक को बरतोरी मंडल भाजपा युवा मोर्चा का कोषाध्यक्ष नियुक्त…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना
    error: Content is protected !!