इंटरव्यू के बीच ही फूट-फूट कर रोने लगे चिराग पासवान

नई दिल्ली । बिहार चुनावों के बीच लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान अपने फैसलों से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहे हैं। पहले उन्होंने नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जदयू के सामने अपने प्रत्याशी खड़ा करने का ऐलान किया। उसके बाद उन्होंने बीजेपी से भी किनारा किया और कहा कि राज्य में हम अकेले चुनाव लड़ेंगे। अब उन्होंने कहा है कि राज्य में सीएम बीजेपी का बनेगा औऱ हम उसका समर्थन करेंगे। 

इन सबके बीच चिराग पासवान मीडिया में भी छाए हुए हैं। पिता के निधन के बाद उन्होंने न्यूज चैनलों को इंटरव्यू दिए। ऐसे ही एक इंटरव्यू में वह फूट-फूट कर रोने लगे। दरअसल ये पूरा मामला हिंदी न्यूज चैनल News 24 का है। चैनल की सीएमडी अनुराधा प्रसाद चिराग पासवान का इंटरव्यू कर रही थीं। चिराग को रोता देख उन्होंने अपना इंटरव्यू वहीं बंद कर दिया। 

लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान का 8 अक्टूबर को निधन हो गया। पिता के निधन के बाद चिराग पासवान पर पार्टी और परिवार दोनों की जिम्मेदारी आ गई है। बिहार चुनावों के बीच पिता के निधन से चिराग पासवान काफी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। चिराग पासवान ने इंटरव्यू में बताया कि पिता रामविलास पासवान के निधन के बाद उन्होंने औऱ उनकी मां ने एक खास डील की है। 

चिराग ने बताया कि मैंने औऱ मां ने तय किया है कि 10 नवंबर (जब तक बिहार चुनावों के नतीजे ना आ जाएं) तक हमें आंसू नहीं बहाना है। उसके बाद हम दोनों पापा को याद करके खूब रोएंगे। तब तक हमें एक दूसरे की हिम्मत बढ़ानी है। चिराग ने बताया कि बिहार चुनावों में हम कमजोर नहीं पड़ना चाहते इसलिए मैंने और मेरी मां ने एक दूसरो को हिम्मत देने के लिए ये डील की है। ये कहते हुए चिराग फूट-फूट कर रोने लगे। चिराग को रोता देख उनके परिवार का कोई इंटरव्यू के बीच आकर उन्हें चुप कराने लगा। चिराग के भावुक होने के बाद इंटरव्यू वहीं समाप्त कर दिया गया। (ये पूरा अंश वीडियो के आखिरी 3 मिनट में है।) इंटरव्यू में चिराग पासवान ने ये भी बताया कि सालों से हमारे घर में एक रवायत ये थी कि हम सब सोने से पहले पापा को किस करते थे। बकौल चिराग चाहे कितनी भी देर हो जाए हम रोजाना पापा को गुडनाइक किस दिया करते थे। ये फैमिली का सबसे खास लम्हा हुआ कर

  • Related Posts

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खेत में मिला था शव, आरोपी ने मृतक को दिये उधारी के 3000 रुपये के विवाद में हत्या करने की बात कबूली    (रायगढ़)खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में युवक…

    Read more

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत
    error: Content is protected !!